लाइव न्यूज़ :

अभिनेता कमाल राशिद खान को मुंबई एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, 2020 के विवादित ट्वीट का मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2022 09:49 IST

बॉलीवुड एक्टर कमाल खान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कमाल खान को एक विवादित ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह ट्वीट उन्होंने 2020 में किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता कमाल खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया।2020 के एक विवादित ट्वीट के मामले में कमाल खान को किया गया है गिरफ्तार। कमाल खान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे।

मुंबई: अपने बयानों और ट्वीट की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले अभिनेता कमाल खान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रिएलिटी शो बिग बॉस के हिस्सा रहे और हाल के वर्षों में फिल्म रिव्यू करते नजर आए कमाल खान को मुंबई में मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सामने आई जानकारी के अनुसार मलाड पुलिस ने कमाल खान को 2020 में उनके द्वारा किए गए एक विवादास्पद ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया है। कमाल खान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे। मुंबई पुलिस ने कहा कि कमाल खान को आज बोरीवली अदालत में पेश किया जाएगा।

केआरके के नाम से प्रचलित कमाल आर खान बॉलीवुड फिल्मों- मुन्ना पांडे बेरोजगार, देशद्रोही, एक विलेन में नजर आ चुके हैं। वह अक्सर मशहूर हस्तियों के बारे में अपने ट्वीट और फिल्मों का जिस तरह रिव्यू करते हैं, उसे लेकर विवादों में आते रहते हैं। 

साल 2020 में अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी के लिए केआरके के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। केआरके को विराट कोहली के बारे में किए गए एक ट्वीट को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। 

इस ट्वीट में कमाल खान ने अनुष्का शर्मा की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री बार-बार भारतीय क्रिकेटर के दिमाग में ये बात डाल रही हैं कि वह (कोहली) अवसाद से पीड़ित हैं। कमाल खान ने हालांकि बाद में इस ट्वीट को हटा दिया था। कोहली ने हाल में स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान 'मानसिक रूप से हताश' महसूस करने की बात कही थी। कमाल खान के ट्वीट के बाद कई यूजर्स भड़क गए थे और उन्होंने अभिनेता की टिप्पणी को 'घृणित', 'सेक्सिस्ट' और 'असंवेदनशील' कहा था।

टॅग्स :कमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम