लाइव न्यूज़ :

सुशांत आत्महत्या मामला: महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच को बताया गैरकानूनी, SC में मामले को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 08:15 IST

सुशांत आत्महत्या मामले में पटना पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कथित साजिश रचने और सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में महाराष्ट्र सरकार मे कहा कि सीबीआई को केस दिया जाना गलत है। महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह मामले में सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर को वापस मुंबई पुलिस को सौंपने की सिफारिश की है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह मामले में सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर को वापस मुंबई पुलिस को सौंपने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में महाराष्ट्र सरकार मे कहा कि सीबीआई को केस दिया जाना गलत है। 

महाराष्ट्र सरकार ने अपील की है कि सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को जीरो एफआईआर मानते हुए उसे मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया जाए।इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने पटना में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी। वहीं अब सीबीआई जांच को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने पूरी प्रक्रिया को गंभीर कानूनी गलती बताया है। 

 महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती बिहार सरकार

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार सरकार महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती। सुरजेवाला ने कहा, ‘इस देश का संविधान और कानून यह कहता है किसी प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश की सरकार की है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है।' उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए।

SC के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी राज्य सरकार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। इस विषय की जांच पटना पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई द्वारा अपने हाथों में लेने के दो दिनों बाद देशमुख की यह टिप्पणी आई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया