लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने पुलिसकर्मियों के लिए किया ये खास काम, खुश होकर महाराष्ट्र सीएम ने दिया धन्यवाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 16:31 IST

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग-अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं

Open in App
ठळक मुद्देसलमान ने लॉकडाउन के दौरान अपना नया बिजनेस भी शुरू कर दिया है।सलमान खान ने फिटनेस इक्विपमेंट, जिम और साइकिल ब्रांड के बाद अपना पर्सनल ग्रुमिंग केयर ब्रांड फ्रेश (एफआरएसएच) लॉन्च किया है

बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान अपनी दरियादिली के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के कारण परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए सलमान कई तरह के काम कर चुके हैं। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रहे हैं। 

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग-अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं और अपनी दरियादिली दिखाई है। वहीं सलमान ने लॉकडाउन के दौरान अपना नया बिजनेस भी शुरू कर दिया है।

सलमान खान ने फिटनेस इक्विपमेंट, जिम और साइकिल ब्रांड के बाद अपना पर्सनल ग्रुमिंग केयर ब्रांड फ्रेश (एफआरएसएच) लॉन्च किया है।  सलमान ने 24 मई की देर रात सोशल मीडिया पर अपने नए सौंदर्य और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH के लॉन्च की घोषणा किया था। अब अपने इस नए ब्रांड की शुरुआत एक्टर ने कोरोना वारियर्स से दी है।  एक्टर ने 1 लाथ सैनेटाइजर दान दिए हैं। जिसकी काफी तारीफ हो रही है।सलमान ने अपने इस नए ब्रैंड के 1 लाख हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग (Mumbai Police) में दान किया था। उनकी इस मदद को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ट्विटर पर उनका धन्यवाद किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, "धन्यवाद सलमान खान, आपने मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर का दान दिया, कोरोना के खिलाफ जंग। 

बता दें कि अपने ब्रांड के बारें में जानकारी खुद सलमान खान ने ही ट्विटर पर दी थी।सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है था कि मैं अपना नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH लॉन्च कर रहा हूं, यह है आपका, मेरा, हम सबका ब्रांड जो लाएगा आप तक बेहतरीन प्रोडक्ट्स, सेनेटाइजर्स आ चुके हैं, जो मिलेंगे आपको यहां...तो ट्राई करो। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोउद्धव ठाकरेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!