लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2024: महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्स, करते हैं रोजाना पूजा

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2024 16:08 IST

Maha Shivratri 2024: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त से लेकर कई सितारे महादेव के सच्चे भक्त हैं।

Open in App

Maha Shivratri 2024: हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार महा शिवरात्रि इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी। भगवान शिव को मानने वाले भक्तों के लिए शिवरात्रि का दिन बहुत खास होता है। भक्त इस दिन मंदिरों में दर्शन करते हैं पूजा-अर्चना करते हैं। आम हो या खास भगवान शिव के हर भक्त उनके दरबार में खास होते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो भोलेबाबा के सच्चे भक्त हैं जिनकी भक्ति आपको समय-समय पर देखने को मिल जाएगी। चाहे कोई त्योहार हो या न हो ये सेलेब्स भगवान शिव की पूजा से नहीं चूकते तो आइए इन सितारों से कराते हैं आपकी मुलाकात...

1- अक्षय कुमार 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की महादेव भक्ति किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने भगवान शिव पर फिल्में भी बनाई है। अभिनेता ने फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शिव की भूमिका भी निभाई थी। यही नहीं उन्हें शिव भगवान के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए भी कई बार मीडिया के कैमरों ने कैप्चर किया है।

2- कंगना रनौत 

क्वीन कंगना रनौत भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। कंगना शिवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाती है। वह समय-समय पर कई तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती हैं जिसमें वह भोलोबाबा की पूजा करती नजर आती हैं।

3- कुणाल खेमू

कुणाल खेमू शिव के बड़े भक्त माने जाते हैं। उनके शरीर पर कई जगह उन्होंने भोलेनाथ के टैटू बनवाएं हैं। उन्होंने अपनी चेस्ट के नीचे त्रिशुल के आकार का टैटू और पीठ पर भी शिव का टैटू बनवाया है। 

4- संजय दत्त

संजय दत्त के कंधे पर भगवान शिव का एक विशाल टैटू है, जो भगवान शिव के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। एक्टर भोलेनाथ पर काफी भरोसा करते हैं वह शिवलिंग अभिषेक और पूजा अर्चना को नियम से फॉलो करते हैं।

5- अजय देवगन

अजय देवगन भी भगवान शिव के भक्त हैं। अभिनेता ने फिल्म शिवाय में भी काम किया था जिसमें वह शिवलिंग की पूजा करते नजर आए थे। अजय देवगन ने अपने घर में भगवान शिव का मंदिर बनवाया है जिसकी वह रोजाना पूजा करते हैं। मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें एक्टर द्वारा साझा की गई है।

6- सारा अली खान

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में काम किया है जिसमें उनकी शिव भक्ति सभी ने देखी।हालांकि, पर्सनल लाइफ में भी एक्ट्रेस भोले की भक्त हैं। उन्होंने भारत के कई शिव मंदिरों में जाकर माथा टेका है। भगवान शिव के मंदिरों में पूजा करती सारा अली खान की तस्वीरें उनके भक्त होने का प्रमाण हैं।

टॅग्स :महाशिवरात्रिशिवरात्रिभगवान शिवबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोअक्षय कुमारकंगना रनौतकुणाल खेमूसारा अली खानअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !