लाइव न्यूज़ :

मधुबाला की 96 साल की बहन को उनकी बहू ने घर से निकाला, बिना पैसे भेजा मुंबई, RT-PCR कराने के लिए भी रुपये नहीं थे

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 11:57 IST

मधुबाला की बड़ी बहन कनीज बलसारा की बहू समीना ने परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी। यह बात कनीज की बेटी परवीज को भी नहीं बताई। परवीज मुंबई में रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबाला की भतीजी परवीज के मुताबिक, उनकी मां कनीज 17-18 साल पहले न्यूजीलैंड गई थींकनीज अपने बेटे के साथ न्यूजीलैंड में 17-18 साल से रह रही हैं29 जनवरी की रात कनीज की बहू ने उनको बिना पैसे विमान में बैठाकर मुंबई भेज दिया

मुंबईः बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला की बड़ी बहन कनीज बलसारा (Kaniz Balsara) को उनकी बहू ने न्यूजीलैंड स्थित घर से बाहर निकाल दिया है। कनीज बलसारा की उम्र 96 है। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी बहू द्वारा घर से निकालने की अमानवीय खबर सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनीज बलसारा की बहू ने उनको घर से निकालते हुए एक फूटी कौड़ी नहीं दी। बिना पैसे को उनको विमान में बैठाकर मुंबई भेज दिया। घटना 29 जनवरी की है। उनकी बहू समीना ने रात तकरीबन 8 बजे बिना पैसे और सामान के विमान में बैठा दिया। हालात ये थे कि मधुबाला की बहन के पास एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए भी पैसे नहीं थे।

गौरतलब है कि बहू ने परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी। यह बात कनीज की बेटी परवीज को भी नहीं बताई। परवीज मुंबई में रहती हैं। उनको इस बात की जानकारी उनकी किसी चचेरी बहन से मिली।

परवीज के मुताबिक, कनीज 17-18 साल पहले न्यूजीलैंड गई थीं। वह अपने बेटे फारुक से बेहद प्यार करती थीं। फारुक भी माता-पिता को बेहद प्यार करते थे इसलिए वह उन्हें अपने साथ रखने के लिए न्यूजीलैंड ले गए। वह एक इज्जतदार व्यक्ति थे और न्यूजीलैंड के करेक्शन डिपार्टमेंट में काम करते थे लेकिन भाभी समीना को कनीज से नफरत है।

टॅग्स :मधुबालामुंबईन्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?