लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर पर विवाद, ऋचा चड्डा ने मांगी माफी, कहा-‘अनजाने में हुई चूक’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2021 20:35 IST

ऋचा चड्ढा ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए हम सभी के लिए एक सीखने का अनुभव था। हमें खेद है। उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आप खुद ही जवाब दे देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी।ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था।ऋचा पोस्टर में हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं। वहीं उस पर 'अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था।

ऋचा चड्ढा की अगली फिल्म  ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था और पहले से ही सुर्खियाँ में है।

चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ‘‘अनजाने में हुई चूक’’ बताया। ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दलित समुदाय को रूढ़िबादी धारणा के तहत दिखाने की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने काफी आलोचना की थी।

ऋचा पोस्टर में हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं। वहीं उस पर 'अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था। कई लोगों ने पोस्टर ‘अनटचेबल’ (अछूत) शब्द को लेकर भी आपत्ति जतायी थी। अदाकारा ने कहा कि फिल्म में काम करते समय उन्होंने काफी कुछ सीखा।

ऋचा ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिल्म के पहले पोस्टर की काफी आलोचना हुई, वह भी सही कारणों की वजह से... मेरे लिए वह केवल किरदार द्वारा इस्तेमाल किया गया, एक सामान था, जो कि कई लोगों को दलित समुदाय को लेकर बनी हुई रूढ़िवादी धारणा को प्रतिबिंबित करने वाला दिखा।’’

उन्होंने कहा कि तुरंत ही गलती का एहसास कर लिया गया और अगले दिन ही एक नया पोस्टर जारी किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह खेदजनक और पूरी तरह से अनजाने में हुई एक चूक थी, किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। हम माफी चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :ऋचा चड्ढामुंबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?