लाइव न्यूज़ :

Maa Movie Box Office: काजोल की फिल्म 'मां' ने रिलीज के पहले तीन दिन में 25 करोड़ रुपये की कमाई की...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2025 15:11 IST

Maa Movie Box Office Collection: काजोल अभिनीत हॉरर फिल्म ‘मां’ ने अपने पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 25.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देMaa Movie Box Office: काजोल की फिल्म 'मां' ने रिलीज के पहले तीन दिन में 25 करोड़ रुपये की कमाई की...

Maa Movie Box Office Collection:काजोल अभिनीत हॉरर फिल्म ‘मां’ ने अपने पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 25.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पटकथा साइविन क्वाड्रास ने लिखी है। फुरिया इससे पहले 'लपाछपी', 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'छोरी' जैसी फिल्मों और शो के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'जियो स्टूडियोज' और 'देवगन फिल्म्स' द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्टर साझा करते हुए बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताए। पोस्टर पर लिखा था, “माइथोलॉजी हॉरर की बड़ी जीत। कुल वर्ल्डवाइड 25.41 करोड़ रुपये की कमाई।” फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.93 करोड़ रुपये की कमाई की, दूसरे दिन 6.26 करोड़ और तीसरे दिन 7.24 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह ‘मां’ की कुल घरेलू कमाई 18.43 करोड़ रुपये रही। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘‘फिल्म 'मां' अब थियेटर में... टिकट अभी बुक करें।" फिल्म की कहानी एक मां की है, जो डर और विश्वासघात में जड़ें जमाए एक अभिशाप को खत्म करने के लिए देवी काली का रूप धारण करती है। इस फिल्म में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :काजोलरोनित रॉयबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम