लाइव न्यूज़ :

जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का निधन, 3000 से अधिक फिल्मी गाने और 2000 भक्ति गीत लिखे

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2021 13:54 IST

तिरुमला का जन्म 13 फरवरी, 1942 को राजधानी के सस्थमंगलम में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम बी शिवशंकरन नायर रखा था..

Open in App
ठळक मुद्देबिछु तिरुमला 80 वर्ष के थे और उन्होंने मलयाली सिनेमा को कई लोकप्रिय गीत दिएउन्होंने 3000 से अधिक फिल्मी गाने और लगभग 2000 भक्ति गीत लिखेएआर रहमान और एमएस बाबूराज, जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ भी काम किया

तिरुवनंतपुरम- जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां थीं और वह कुछ दिनों से ‘वेंटिलेटर’ (जीवन रक्षक प्रणाली) पर थे।

बिछु तिरुमला 80 वर्ष के थे और उन्होंने मलयाली सिनेमा को कई लोकप्रिय गीत दिए। 1970 के दशक से तीन दशकों के अपने करियर में उन्होंने 3000 से अधिक फिल्मी गाने और लगभग 2000 भक्ति गीत लिखे। तिरुमला का जन्म 13 फरवरी, 1942 को राजधानी के सस्थमंगलम में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम बी शिवशंकरन नायर रखा था, लेकिन बाद में एक गीतकार के तौर पर अपना करियर बनाते हुए उन्होंने अपना नाम ‘बिछु’ रख लिया।

बिछु तिरुमला ने अपने करियर में एआर रहमान और एमएस बाबूराज, जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ भी काम किया। तिरुमला के परिवार में उनकी पत्नी परसाना और बेटा सुमन है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ श्री बिछु तिरुमला के निधन की खबर सुन दुखी हूं...’’ मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी तिरुमला के निधन पर शोक व्यक्त किया और संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारहिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!