लाइव न्यूज़ :

Lokmat Most Stylish Awards 2023: अभिनेत्री पूजा हेगड़े को 'मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन' पुरस्कार से नवाजा गया

By रुस्तम राणा | Updated: September 13, 2023 01:22 IST

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े को 'मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन' पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म जगत में उन्होंने अपने अभिनय से युवाओं में एक खास पहचान बनाई है।

Open in App

Lokmat Most Stylish Awards 2023: मुंबई में आयोजित लोकमत ग्रुप का लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2023 फंक्शन में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े को 'मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन' पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार अभिनेत्री को उनकी काबिलियत के अनुसार दिया गया है। फिल्म जगत में उन्होंने अपने अभिनय से युवाओं में एक खास पहचान बनाई है।  

पूजा हेगड़े को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' में देखा गया था। उन्होंने खुद को केवल हिन्दी फिल्म जगत तक ही सीमित नहीं रखा है। वह साउथ के बड़े सुपर स्टार जैसे अल्लु अर्जुन, राम चरण और वरुण तेज जैसे नामी कलाकारों के अपोजिट काम चुकी हैं। हाल में साई धरम तेज के साथ कोलैब को लेकर वह सुर्खियों में आई थीं। 

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। इस अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है।

शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।  

टॅग्स :लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्सपूजा हेगड़ेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम