लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मजदूरों को लिए मसीहा बने अभिनेता विवेक ओबेरॉय, 5,000 लोगों को दी आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:43 IST

विवेक ने कहा कि हमने देखा कि लॉकडाउन के कारण कुछ प्रवासी मजदूर यहां फंसे हुए हैं। उनमें से कई ऐसे हैं जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने बच्चों के लिए भोजन, घर का किराया देने और आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हमने 5,000 से अधिक परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे पांच हजार दिहाड़ी मजदूरों को उन्होंने मदद प्रदान की है।    विवेक और फिनटेक स्टार्ट-अप फाइनेंसपीर के संस्थापक रोहित गजभिये ने मिलकर मिल मजदूरों, घरेलू सहायकों, ड्राइवरों जैसे लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की है।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे पांच हजार दिहाड़ी मजदूरों को उन्होंने मदद प्रदान की है।    

विवेक और फिनटेक स्टार्ट-अप फाइनेंसपीर के संस्थापक रोहित गजभिये ने मिलकर मिल मजदूरों, घरेलू सहायकों, ड्राइवरों जैसे लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की है।

विवेक ने कहा कि हमने देखा कि लॉकडाउन के कारण कुछ प्रवासी मजदूर यहां फंसे हुए हैं। उनमें से कई ऐसे हैं जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने बच्चों के लिए भोजन, घर का किराया देने और आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हमने 5,000 से अधिक परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।

उनकी पहल 'सपोर्ट एड एंड हेल्प द हेल्पलेस -साथ’ के तहत पैसे सीधे श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित किए जाते हैं ताकि उन्हें उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नकद सहायता मिल सके।

विवेक ने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर भी इस पहल को आगे बढ़ाया है ताकि अधिक से अधिक लोगों पर इसका प्रभाव पड़े।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचारविवेक ओबेरॉयबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच