लाइव न्यूज़ :

Leo Box Office Collection Day 7: लियो ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े, वैश्विक बाजार में सिर्फ 'गदर 2', 'जेलर' से मात्र इतने करोड़ पीछे

By आकाश चौरसिया | Updated: October 26, 2023 11:03 IST

थलापति विजय स्टारर फिल्म 'लियो' जिस दिन रिलीज हुई थी उस दौरान 64.80 करोड़ रुपए की कमाई की, फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस में ही 250 करोड़ रुपए से ज्यादा के आंकड़ें को पार कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलियो ने अभी तक के तमिल फिल्मों के सार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैंवैश्विक बाजार थलापति विजय स्टारर फिल्म ने कमाएं इतने करोड़ रुपएअब सिर्फ 'गदर 2' और 'जेलर' को मात देना है बाकी

नई दिल्ली: थलापति विजय स्टारर फिल्म लगातार बेहतर परफॉर्मेंस कर रही है। इसके साथ ही फिल्म को लोगों की सराहना मिल रही है और इसे भारत में ही नहीं, विदेश में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। अब फिल्म विश्लेषकों की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ रुपए का आंकड़ें को जल्द ही पार कर लेगी। 

थलापति विजय अभिनीत फिल्म 'लियो' जिस दिन रिलीज हुई थी उस दौरान 64.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी, इसके बाद तो बीते शुक्रवार को 35.25 करोड़ रुपए फिल्म ने कमाई की, शनिवार को 39.80 करोड़ रुपए कमाई की, रविवार को 41.25 करोड़ रुपए कमाई की, फिल्म ने पहले सोमवार को 35.70 करोड़ रुपए कमाएं और मंगलवार को 32.70 करोड़ रुपए और वहीं, बुधवार को यह आंकड़ा 12.50 करोड़ रुपए का ही रहा।  

फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बुधवार तक 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए 262.30 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर ली है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म को देखें तो लोगों को इतनी पसंद आई कि अब तक के रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 500 करोड़ रुपए के आंकड़ें को टच कर लिया है। यह कारनामाम फिल्म ने मात्र 6 दिनों में ही कर दिया है। बताया ये भी जा रहा है कि लियो ही मात्र एक ऐसी तमिल फिल्म है, जिसने विश्व भर में इतनी कमाई की है। 

लियो अब सिर्फ रजनीकांत स्टारर 'जेलर' और सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' से ही पीछे है, जिनकी कमाई विश्व भर के बॉक्स ऑफिस में 604.25 करोड़ रुपए और 686 करोड़ रुपए क्रमश: रही है। लियो बीते 19 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म को वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी रिलीज किया गया था। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारसनी देओलHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच