लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By अमित कुमार | Updated: August 17, 2020 19:29 IST

शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए पंडित जसराज को पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से नवाजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के हिसार से नाता रखने वाले जसराज का संगीत की दुनिया में अहम योगदान रहा है। प. जसराज ने संगीत दुनिया में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए।

जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन की खबर सामने आ रही है। पद्म विभूषण पंडित जसराज ने सुरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान स्थापित की थी। उनकी मौत से सुरों की दुनिया में सन्नाटा छा गया है। सोमवार को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका अमेरिका में निधन हुआ। 90 साल के जसराज पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही थे। 

जसराज के परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली। हरियाणा के हिसार से नाता रखने वाले जसराज ने मशहूर फिल्‍म निर्देशक वी शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया था। मधुरा से उनकी मुलाकात 1960 में मुंबई में हुई थी। अपने 80 साल के संगीत के सफर में शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। 

पंडित जसराज ने ‘बंदिश बैंडिट्स’ को लेकर जताई थी खुशी

पंडित जसराज ने हाल ही में एमेजॉन प्राइम वीडियो की ‘बंदिश बैंडिट्स’ की तारीफ की थी। क्लासिक सिंगिग पर आधारित इस वेब सीरीज को देखकर पंडित जसराज काफी खुश नजर आए थे। अक्षत पारिख द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में पंडित जी टीम को अपना आशीर्वाद दिया था। वीडियो को साझा करते हुए पारिख ने लिखा था, 'संगीत मरतड पद्मविभूषण पंडित जसराज जी की तरफ से आशीर्वाद'।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच