लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, कहा- काले हिरण मामले में हमारे समाज से माफी मांग लें, वरना मिलेगा ठोस जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 13:52 IST

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान से माफी मांगने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस ने अभिनेता को यह कहते हुए धमकी दी कि वह कभी न कभी उनका अहंकार तोड़ देगा।लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान उनके समाज से माफी मांग लें।बिश्नोई ने कहा कि काले हिरण मामले में सलमान खान उसके समाज से आकर माफी मांगे वरना उसका ठोस जवाब उन्हें मिलेगा।

नई दिल्ली: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान से माफी मांगने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। एक नए इंटरव्यू में लॉरेंस ने अभिनेता को यह कहते हुए धमकी दी कि वह कभी न कभी उनका अहंकार तोड़ देगा। पिछले साल जून में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता-गीतकार सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

उस पत्र में लिखा था, "मूसेवाला जैसा कर दूंगा।" बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में हत्या कर दी गई थी। वहीं, सलमान खान को भेजा गया पत्र कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा भेजा गया था, हालांकि उन्होंने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया था। एबीपी न्यूज से बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान उनके समाज से माफी मांग लें।

बिश्नोई ने कहा कि काले हिरण मामले में सलमान खान उसके समाज से आकर माफी मांगे वरना उसका ठोस जवाब उन्हें मिलेगा। उसने आगे कहा कि सलमान ने अब तक हमारे समाज से माफी नहीं मांगी है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि उसके मन में बचपन से ही सलमान खान के लिए गुस्सा है। उसने कभी न कभी सलमान के अहंकार को तोड़ने की बात कही। 

अपनी बात को जारी रखते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने आगे कहा कि सलमान को उनके देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उसने कहा कि अभिनेता ने बिश्नोई समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। वहीं, सलमान खान को जान से मारने की धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेगा।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार