लाइव न्यूज़ :

'बेहतर हैं लता दीदी, अफवाहों पर ना दें ध्यान', लता मंगेशकर की टीम का बयान 

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 14, 2019 22:32 IST

लता मंगेशकर को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका इलाज डॉक्टर पतित समधानी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने सात दशक के करियर में लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर की पीआर टीम ने कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। लेकिन उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। उनकी टीम की ओर से यह बयान आया है कि लता मंगेशकर की हालात अब स्थिर है और लोग किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। टीम की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी तरह के अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी ना दें और लता दीदी की लंबी उम्र की कामना करें।  90 वर्षीय लता मंगेशकर को सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था । 

लता मंगेशकर को निमोनिया और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत थी। डॉक्टरों के मुताबिक,  90 वर्षीय गायिका निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। इससे किसी भी व्यक्ति को उबरने में समय लगता है। लता मंगेशकर की पीआर टीम ने कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है। टीम की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, ‘‘लताजी की हालत स्थिर है और पहले से अच्छी है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। 

अपने सात दशक के करियर में लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान पार्श्व गायकों में से एक माना जाता है। उन्हें 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था। 

टॅग्स :लता मंगेशकरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?