लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर अभी भी ICU में, अयोध्या में किया गया महामृत्युंजय जाप, पीएम से मिलने का अनुरोध

By अनिल शर्मा | Updated: January 26, 2022 08:02 IST

करीबी पारिवारिक मित्र अनुषा श्रीनिवासन अय्यर द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया कि रोजाना अपडेट देना संभव नहीं है, क्योंकि यह परिवार की निजता में सीधा दखल है। डॉक्टर प्रतित समदानी ने कहा कि उनकी सेहत में मामूली सुधार हुआ है। वह अभी भी आईसीयू में ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार ने कहा कि लताजी की सेहत में मामूली सुधार हुआ हैअयोध्या में गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन किया गयाजगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा, पीएम से अनुरोध करूंगा उनसे जाकर मिलें

मुंबईः मशहूर गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगेशकर (92) को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गत आठ जनवरी को दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गायिका के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन किया गया। जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि हमने गायिका लता मंगेशकर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 'महामृत्युंजय जाप' किया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  मैं पीएम मोदी से उनसे मिलने का अनुरोध करूंगा।

मंगेशकर परिवार ने गायिका के आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से एक बार फिर लोगों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में "परेशान करने वाली अफवाहें" फैलाने से परहेज करने को कहा। गायिका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है और वह अभी भी आईसीयू में हैं। कृपया दीदी के स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाली अफवाह फैलाने या इस तरह के संदेशों पर भरोसा करने से बचें। धन्यवाद।" परिवार ने एक अलग बयान में कहा कि डॉक्टर प्रतीत समदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम मंगेशकर का इलाज कर रही है।

करीबी पारिवारिक मित्र अनुषा श्रीनिवासन अय्यर द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया, "रोजाना अपडेट देना संभव नहीं है, क्योंकि यह परिवार की निजता में सीधा दखल है। हम आपमें से प्रत्येक से इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील होने का अनुरोध करते हैं।" भारतीय सिनेमा के सबसे महान गायकों में शुमार मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाए हैं। उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी मिल चुका है। 

टॅग्स :लता मंगेशकरअयोध्याहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई