लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में, डॉक्टर ने दी उनकी सेहत से जुड़ी ताजा जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2022 17:40 IST

ब्रीच कैंडी अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतित समदानी ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। वह आईसीयू में हैं। यह कहना मुश्किल है कि वह कितने दिन अस्पताल में रहेंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में किया गया था भर्तीडॉक्टर ने कहा, उनकी हालत में हो रहा है सुधार

मुंबई: महान गायिका लता मंगेशकर अभी आईसीयू में ही हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार यह जानकारी दी। मंगेशकर (92) को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था और उन्हें हल्के संक्रमण के साथ आठ जनवरी दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ब्रीच कैंडी अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतित समदानी ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। वह आईसीयू में हैं। यह कहना मुश्किल है कि वह कितने दिन अस्पताल में रहेंगी।’’

वहीं परिवार की करीबी दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने एक बयान में कहा , ‘‘लता दीदी में पहले की तुलना में सुधार नजर आ रहा है और डॉ. प्रतित की अगुवाई में डॉक्टरों की शानदार टीम की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। हम आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।’’ 

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलने लगी थी कि मंगेशकर का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। अय्यर ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘ दिल से अनुरोध है। किसी गलत खबर को हवा न दें ....परिवार एवं डॉक्टरों को निजता की जरूरत है। हम ईश्वर से दीदी के शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापस आने की प्रार्थना करें।’’ 

सात दशक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने ‘अजीब दास्तां है ये’’, ‘‘प्यार किया तो डरना क्या’’, ‘‘ नीला आसमां सो गया’’ और ‘‘तेरे लिये’’ जैसे कई मधुर गाने गाये हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया है।

टॅग्स :लता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!