लाइव न्यूज़ :

बेल बॉटम के ट्रेलर में दिखा लारा दत्ता का शानदार अवतार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में पहचानना मुश्किल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 3, 2021 22:30 IST

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि लारा दत्ता ने इन्दिरा गांधी के रोल को बखूबी निभाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लारा दत्ता के लुक की तारीफ की जा रही है।विमान अपहरण की कहानी में अक्षय अंडरकवर अफसर के रोल में दिखाई देंगे।फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ वाणी कपूर भी नजर आएंगी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेल बॉटम का ट्रेलर मंगलवार शाम को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लारा दत्ता के लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में लारा दत्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। 

बेल बॉटम 80 के दशक की एक विमान अपहरण की कहानी है। पिछले काफी दिनो से अटकी इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अंडरकवर अफसर के रोल में दिखाई देंगे। जिसका कोड नेम बेल बॉटम है और उसके पास विमान अपहरण से जुड़ी सारी जानकारी है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका ट्रेलर दिल्ली में लांच किया गया। काफी वक्त से अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 

फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के लिए बेहद मेहनत की है। ट्रेलर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लारा दत्ता के साथ उनके मेकअप आर्टिस्ट की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी के लुक को हूबहू अपनाया है। 

फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ ही बेफिक्रे स्टारर वाणी कपूर भी नजर आएंगी। साथ ही आदिल हुसैन, हुमा कुरैशी और सुमित कौल भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। 

लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्म बना चुके रंजीत तिवारी ने फिल्म को निर्देशित किया है। साथ ही पूजा एंटरटेनमेंट के तहत वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने इसका निर्माण किया है। 

बेल बॉटम इसी महीने 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि पहले इसे 02 अप्रैल 2021 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने के कारण उस वक्त फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका था। 

टॅग्स :लारा दत्ताअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!