लाइव न्यूज़ :

Laal Singh Chaddha Trailer: आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर जारी, मोना सिंह ने लाल की मां का किरदार निभाया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 21:25 IST

Laal Singh Chaddha Trailer: फिल्म 1994 में आई रॉबर्ट ज़ेमेकिस की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की तरह कम बौद्धिक कौशल वाले व्यक्ति के दृष्टिकोण से विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं को देखती है, लेकिन इसमें भारत के हिसाब से बदलाव किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं जिन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म का भी निर्देशन किया था।फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। साधारण शख्स ‘लाल’ की असाधारण यात्रा है।

Laal Singh Chaddha Trailer:  अभिनेता आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो टॉम हैंक्स अभिनीत मूल फिल्म "फॉरेस्ट गंप" पर आधारित है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म का ट्रेलर रविवार को जारी किया गया।

इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं जिन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म का भी निर्देशन किया था। यह फिल्म 1994 में आई रॉबर्ट ज़ेमेकिस की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की तरह कम बौद्धिक कौशल वाले व्यक्ति के दृष्टिकोण से विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं को देखती है, लेकिन इसमें भारत के हिसाब से बदलाव किए गए हैं।

फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। यह साधारण शख्स ‘लाल’ की असाधारण यात्रा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुटा रहता है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं। हॉलीवुड फिल्म में रोबिन राइट ने यह भूमिका निभाई थी।

वहीं मोना सिंह ने लाल की मां का किरदार निभाया है। ट्रेलर के एक दृश्य में आमिर खान कहते हैं, “मेरी मम्मी कहती थी की जिंदगी गोलगप्पे जैसी होती है। पेट भले ही भर जावे, मन नहीं भरता।” फिल्म में नागा चैतन्य भी हैं। फिल्म के निर्माता वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स और आमिर खान प्रोडक्शन्स हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी। 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानकरीना कपूरमोना सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!