लाइव न्यूज़ :

Movie Review: तरण आदर्ण ने लाल सिंह चड्ढा को दिए 2 स्टार, फिल्म को बताया 'निराशाजक'

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2022 15:01 IST

तरण आदर्श ने इस फिल्म को ‘निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “आमिर खान की वापसी की गाड़ी लाल सिंह चड्ढा का ईंधन बीच में ही खत्म हो गया। फिल्म में रोमांचित करने वाली पटकथा का अभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देतरण आदर्श ने लिखा- फिल्म में रोमांचित करने वाली पटकथा का अभाव हैकहा- फिल्म में कुछ शानदार क्षण हैं, लेकिन समग्रता में आग की कमी हैट्विटर पर #LaalSinghChaddhaReview ट्रेंड कर रहा है। 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। पहले ही बॉयकॉट का सामना कर रही फिल्म को मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म को निराशाजनक बताते हुए केवल टू स्टार की रेटिंग दी है। उन्होंने ने केवल फिल्म की पटकथा को कमजोर बताया है बल्कि फिल्म के दूसरे हिस्से को भी प्रभावहीन माना है। 

तरण आदर्श ने इस फिल्म को ‘निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “आमिर खान की वापसी की गाड़ी लाल सिंह चड्ढा का ईंधन बीच में ही खत्म हो गया। फिल्म में रोमांचित करने वाली पटकथा का अभाव है। दूसरा हिस्सा और भी निराश करता है। कुछ शानदार क्षण हैं, लेकिन समग्रता में आग की कमी है।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #LaalSinghChaddhaReview ट्रेंड कर रहा है। 

बता दें कि रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की शुरुआत बेहद धीमी रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 15-20 फीसदी की ही शुरुआत मिली है। वहीं फिल्म 'रक्षाबंधन' का और भी बुरा हाल है। उसे 12-15 फीसदी की शुरुआत मिली है। शमशेरा के बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद से बॉलीवुड ने दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद लगा रखी है। 

आमिर खान की यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी, जिसने टॉम हैंक्स को अभिनय का ऑस्कर दिलवाया था। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विजो ने अभिनय किया है। 

टॅग्स :आमिर खानकरीना कपूरमोना सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम