लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास ने लिखी है अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' की पटकथा, अमिताभ बच्चन ने किया प्रोमोट तो हुए ट्रोल, दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 14:57 IST

अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है। फिल्म शिक्षा की महत्ता पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देदसवीं फिल्म की पटकथा और संवाद कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैंकुमार विश्वास ने फिल्म को समाजबोधी बताते हुए लोगों से देखने की अपील की है

मुंबईः अभिषेक बच्चन की बहुचर्चित फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है। दसवीं की कहानी शिक्षा की महत्ता के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है लेकिन समीक्षकों ने इस दसवीं को फेल बता दिया। गौर करने वाली बात है कि इस फिल्म की पटकथा और संवाद मशहूर कवि कुमार विश्वास ने लिखी है।

इस जानकारी को साझा करते हुए कुमार ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर और वीडियो स्क्रिनशॉट को साझा करते हुए लिखा है कि इसके संवाद और पटकथा उन्होंने लिखे हैं। लोगों से इसपर उनकी राय भी मांगी हैं। कुमार ने लिखा है कि वह फिल्मों के काम से दूर रहते हैं लेकिन फिल्म समाजबोधी थी तो इसके काम को ठुकरा नहीं पाए।

कुमार ने ट्वीट किया, मैं फिल्मी-काम लगभग ना के बराबर करता रहा हूँ।पर इस पिक्चर का संदेश बहुत अलग व आज के लिए जरूरी लगा तो पटकथा कस दी और संवाद लिख दिए। आज मेरे द्वारा डॉक्टर्ड पटकथा व मेरे द्वारा लिखित डॉयलॉग्स से सजी यह समाजबोधी फिल्म “दसवीं” नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। देखकर जरूर बताइएगा।

उधर, अमिताभ बच्चन ने फिल्म को प्रोमोट किया है जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस बार ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिए हैं। हाल ही में, अमिताभ ने दासवी के लिए ट्रेलर की प्रशंसा की थी, और अपने ही पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के हवाले से लिखा था, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे ; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे !’ ~ हरिवंश राय बच्चन।  इस बात को लेकर अमिताभ को ट्रोल किया गया। अब अमिताभ बने जवाब देते हुए कहा,  जी हां हुजूर। मैं करता हूं: बधाई, प्रचार, मंगलाचार! क्या कर लोगे?" 

बता दें फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा  निम्रत कौर और यामी गौतम भी सहायक भूमिकाओं में हैं। 

टॅग्स :कुमार विश्वासअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !