लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और ब्रिटेन में रंगभेद-नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, बोलीं कुमार सानू की बेटी- मैं रो कर घर आती थी

By अनिल शर्मा | Updated: January 13, 2022 12:30 IST

एक समाचार पोर्टल को दिए साक्षात्कार में गायक कुमार सानू की बेटी शैनन ने खुलासा किया है कि उन्हें आज भी पश्चिमी देशों में रंगभेद और नस्लभेद का सामना करना पड़ता है...

Open in App
ठळक मुद्देशैनन के. कुमार सानू की गोद ली हुई बेटी हैंशैनन अपनी मां के साथ लंदन में रहती हैं

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू की बेटी शैनन ने खुलासा किया है कि उन्हें अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में रंगभेद-नस्लभेद का सामना करना पड़ता है। शैनन ने कहा कि जहां मैं बड़ी हुई वहीं मेरे साथ ऐसा किया जाता है। गौरतलब है कि शैनन अपनी मां के साथ कम उम्र में ही लंदन चली गई थीं। वहीं उन्होंने संगीत की शिक्षा ली।

दैनिक भास्कर संग बातचीत में कुमार की बेटी शैनन ने कहा, "मुझे वास्तविक जीवन में बहुत मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। बचपन में मुझे बहुत तंग किया गया है। हम अक्सर पश्चिमी देशों में नस्लवाद का सामना करते हैं।

बकौल शैनन,  मुझे याद है कि जब मैं ऑडिशन के लिए जाती थी तो मुझे नीचा दिखाया जाता था क्योंकि मैं वहां मौजूद अन्य लोगों से अलग दिखती थी। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तब मैं काफी छोटी थी। मैं ऑडिशन से रोते हुए घर आती थी। और इससे मेरा आत्मविश्वास टूट जाता था। मुझे ना सिर्फ एक कलाकार के रूप में बल्कि एक इंसान के रूप में भी साबित करना था।

शैनन ने आगे बताया कि "मैंने अब इससे निपटना सीख लिया है। मैं किसी दिन इसके बारे में एक गीत बनाना चाहती हूं और दुनिया के हर कोने में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करना चाहती हूं।"

शैनन ने गायक जस्टिन बीबर के सहयोगी, जेसन पू बी बॉयड द्वारा लिखित और निर्मित पॉप सिंगल 'ए लॉन्ग टाइम' के साथ अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने गिव मी योर हैंड नामक गीत के लिए संगीत निर्माता काइल टाउनसेंड के साथ भी सहयोग किया। इस गीत को लिखने में शैनन की छोटी बहन एनाबेल ने सहयोग किया था। शैनन 2018 में ओएमटी नामक एक गीत के लिए सोनू निगम के साथ भी सहयोग कर चुकी हैं।  

2018 में बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने शैनन को गोद लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “मैं कभी इसका खुलासा नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे डर था कि समाज क्या सोचेगा। मुझे यकीन नहीं था कि वे इसे कैसे देखेंगे। लेकिन चूंकि अब यह बाहर हो गया है, मुझे वास्तव में शैनन पर गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरी असली बेटी है या नहीं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!