लाइव न्यूज़ :

मामी सुनीता आहूजा के कभी चेहरा ना देखने वाले बयान पर बोले कृष्णा- उम्मीद है गणपति जी समस्या हल करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 08:50 IST

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया इंटरव्यू पर कृष्णा अभिषेक ने प्रतिक्रिया दी है। सुनीता ने कृष्णा को लेकर कहा था कि वह उनका चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती। कृष्णा, गोविंदा और सुनीता के भांजे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमामी सुनीता के इस बयान पर अब कृष्णा की प्रतिक्रिया सामने आई हैउम्मीद है कि उनके और गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच के मुद्दे जल्द ही सुलझ जाएंगेः कृष्णा

मुंबईः गोविंदा के परिवार और उनके भांजे कृष्णा के बीच मनमुटाव इस कदर बढ़ गया है कि हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में कह दिया कि वह कृष्णा का चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती हैं। सुनीता ने कहा कि परिवार के नाम पर दुर्व्यवहार, अपमान करने की छूट नहीं दी जा सकती। सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

मामी सुनीता के इस बयान पर अब कृष्णा की प्रतिक्रिया सामने आई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर पैपराजी से बात करते हुए कॉमेडियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके और गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच के मुद्दे जल्द ही सुलझ जाएंगे। 

कृष्णा ने कहा, आज सुबह खबर आई , मामा-मामी की। मैं चाहता हूं ये भी समस्या जो है गणपति जी हल कर दें। क्योंकि हम एक दूसरे को प्यार करते हैं, भले आंतरिक मसले होते हैं लेकिन वो भी हल हो जाए बस ये भी प्रार्थना करते हैं।

इससे एक दिन पहले सुनीता ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह 'शब्दों से परे व्यथित' हैं, यह जानने के बाद कि कृष्णा ने द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड को छोड़ने का फैसला किया, यह जानने के बाद कि वह और गोविंदा इसका हिस्सा बनने जा रहे थे। सुनीता ने कहा कि सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। वो कभी नहीं होगा। सुनीता ने कहा कि तीन साल पहले मैंने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, चीजें सुलझ नहीं सकतीं।

कृष्णा पर गुस्सा जाहिर करते हुए सुनीता ने आगे कहा था. आप परिवार के नाम पर दुर्व्यवहार, अपमान करने की छूट नहीं ले सकते। हमने उसे पाल पोस कर बड़ा किया है तो सर पर चढ जाएंगे और बदतमीज करेंगे। हमने उन्हें पाला है और उनसे अलग नहीं रह रहे हैं। सुनीता ने कृष्णा की पत्नी कश्मीरा के उस ट्वीट पर भी नाराजगी जता चुकी हैं जिसमें उन्होंने लिखा था कि पैसे के लिए नाचने वाले लोग। 

सुनीता ने आगे बातचीत में आगे कहा था, अगर मेरी सास के गुजर जाने के बाद हमने कृष्णा को घर छोड़ने के लिए कहा होता तो क्या होता? जिन्होने इनको पाल पोस कर बड़ा किया ये उन्ही के साथ बदतमीज पर उतर गए हैं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुद्दे कभी हल नहीं होंगे और मैं अपने जीवन में उनका चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहती।

टॅग्स :कृष्णा अभिषेकगोविंदा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती; जानिए अब कैसी है हालत

बॉलीवुड चुस्कीGovinda and Sunita Divorce: गोविंदा के तलाक की चर्चा तेज, जानें क्यों फैल रही अफवाह?

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ तलाक की अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीActor Govinda Discharged: 4 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे गोविंदा, फैंस को दिया धन्यवाद, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया