लाइव न्यूज़ :

अभिनेता ने OTT को बताया हिंदी फिल्मों के लिए कब्रिस्तान, देखिए ट्विटर यूजर्स ने क्या दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: August 14, 2021 10:59 IST

कमाल राशिद खान के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भुज पहले ही ओटीटी पर बड़ी छाप छोड़ चुकी है। इतिहास बन गया है। वहीं एक ने कहा- तो तुम्हारी साकारात्मक समीक्षा के बावजूद मिमी सुपर फ्लॉप हो गई??

Open in App
ठळक मुद्देकमाल राशिद खान ने ओटीटी जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म को हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं बताया हैकेआरके ने ओटीटी को हिंदी फिल्मों के लिए क्रबिस्तान बताया हैकेआरके के ट्विट पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं

मुंबईः कोरोना महामारी के आगमन से ही देशभर में थिएटर ना खुलने की वजह से बॉलीवुड की अधिकतर बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज की जा रही हैं। कई तरह की बंदिशों को देखते हुए बड़े मेकर्स ओटीटी की तरफ ही रुख कर रहे हैं। हालांकि अब कुछ प्रतिबंधों के साथ थिएटर खुल रहे हैं । और कई बड़ी बजट की फिल्मों के थिएटर में  रिलीज होने की घोषणा भी हो चुकी हैं।

वहीं इस बीच  अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने ओटीटी जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म को हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं बताया है। स्वघोषित फिल्म समीक्षक केआरके ने यहां तक कह दिया है कि ओटीटी हिंदी फिल्मों के लिए कब्रिस्तान जैसा है। केआरके ने ट्वीट किया- ओटीटी हिंदी फिल्मों के लिए कब्रिस्तान है। पिछले 16 महीनों से एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। केआरके ने आगे लिखा कि मिमी एक अच्छी फिल्म है लेकिन वह भी सुपर फ्लॉप हुई।

कमाल राशिद खान के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भुज पहले ही ओटीटी पर बड़ी छाप छोड़ चुकी है। इतिहास बन गया है। वहीं एक ने कहा- तो तुम्हारी साकारात्मक समीक्षा के बावजूद मिमी सुपर फ्लॉप हो गई?? एक यूजर ने लिखा कि व्यापार के लिहाज से थिएरटिकल मूवी के लिए ओटीटी पैसा कमाने की जगह नहीं है। यह कम बजट की टीवी सीरीज और फिल्मों के लिए अच्छा है।

वहीं एक यूजर ने प्रतिक्रिया में लिखा- अब नकली देशभक्ति से उभ चुके हैं। एक ने लिखा- अब बड़े सितारे कैसी भी फिल्म बनाएंगे और ओटीटी पर चिपका देंगे। एक अन्य ने कहा- ओटीटी फिल्म कैसे फ्लॉप हो सकती है क्योंकि निर्माता पहले ही फायदे में होते हैं।

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!