लाइव न्यूज़ :

'मुझे तो डर फिल्म का SRK याद आ गया', मनोज बाजपेयी के मानहानि केस पर बोले केआरके- इस बात का सबूत है कि...

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 10:47 IST

केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि जो बात कॉमेडियन सुनील पॉल ने बोली थी वही बात उन्होंने ने भी बोली। लेकिन मैं कुछ बोलूं तो मनोज को बहुत दिक्कत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पाल ने वेब सीरीज The Family Man 2 के बारे में वही बात कही जो मैंने कहीः केआरके केआरके ने कहा कि इंदौर में अस्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर मुकदमा किया गयाकेआरके ने कहा- मैं कुछ बोलूं तो मनोज बाजपेयी को बहुत दिक्कत हो रही है

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कमाल राशिद खान उर्फ KRK के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन केस फाइल किया है। मनोज बाजपेयी का आरोप है कि केआरके ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक मनोज ने ये केस इसलिए फाइल किया क्योंकि KRK ने उन्हें अपने एक पोस्ट में ‘गंजेड़ी’ कहा था।

मनोज बाजपेयी के केस फाइल के बाद कमाल आर. खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमाल खान ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें डर फिल्म के शाहरुख खान याद आ गए।  मनोज बाजपेयी के मानहानि केस फाइल कर को लेकर केआरके ने कहा है कि इससे साबित होता है कि बॉलीवुड के लोग उनसे कितनी नफरत करते हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि जो बात कॉमेडियन सुनील पॉल ने बोली थी वही बात उन्होंने ने भी बोली। लेकिन मैं कुछ बोलूं तो मनोज को बहुत दिक्कत हो रही है।

केआरके ने ट्वीट किया, 'सुनील पाल ने वेब सीरीज The Family Man 2 के बारे में वही बात कही जो मैंने कही। लेकिन मनोज बाजपेयी को कोई आपत्ति नहीं है, अगर सुनील कुछ कहते हैं। और मैं कुछ कहूं तो मनोज को बड़ी दिक्कत हो रही है। यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड के लोगों को मुझसे कितनी जलन है और कितने जुनूनी हैं।

केआरके ने इस मामले में एक और ट्वीट किया और कहा कि अस्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर मुकदमा किया गया। कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया, 'यदि कोई व्यक्ति मुंबई से इंदौर जाता है, एक अस्थायी निवास प्रमाण प्राप्त करता है और आपके खिलाफ मुकदमा दायर करता है, तो कल्पना करें कि वह आपसे कितना नफरत करता है? वह कितना जुनूनी है? मुझे तो डर फिल्म का SRK याद आ गया!'

वहीं मनोज द्वारा केस फाइल करने को लेकर बुधवार को केआरके ने कहा था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। बकौल केआरके- मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन मीडिया कहता है कि मनोज बाजपेयी ने मेरे खिलाफ इंदौर में मानहानि का मुकदमा दायर किया है? जब मनोज मुंबई में रह रहे हैं तो केस दर्ज कराने इंदौर क्यों गए? उन्हें भरोसा नहीं है मुंबई पुलिस और न्यायपालिका पर? आप सभी जानते हैं इंदौर से कौन है? कमाल खान ने ये भी कहा था कि अगले दो साल में बॉलीवुड के कई लोग उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीकमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!