लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए उनमें बापू को गाली देने की हिम्मत आ गई, कंगना रनौत के गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर अभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2021 15:51 IST

महात्मा गांधी के इस सिद्धांत को लेकर कंगना के विवादित बयान पर अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने कहा है कि कंगना में ऐसी हिम्मत इसलिए आई है, क्योंकि पुलिस ने उनपर कोई कार्रवाई नहीं की। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत पर एक बार कमाल आर खान ने निशाना साधा हैकमाल खान ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसलिए बापू को गालियां दे रही है

मुंबईः '1947 में भीख में मिली आजादी' जैसे बयान देने के बाद कंगना रनौत ने महात्मा गांधी के सिद्धांत 'कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा भी आगे कर देना चाहिए' पर विवादित टिप्पणी की। कंगना ने कहा कि 'दूसरा गाल देने से भीख मिलती है, आजादी नहीं।

महात्मा गांधी के इस सिद्धांत को लेकर कंगना के विवादित बयान पर अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने कहा है कि कंगना में ऐसी हिम्मत इसलिए आई है, क्योंकि पुलिस ने उनपर कोई कार्रवाई नहीं की। 

केआरके ने ट्वीट में लिखा- स्वतंत्रता सेनानियों को गाली देने वाली कंगना रनौत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए अब उनमें और हिम्मत आ गई है। और उन्होंने बापू महात्मा गांधी को गालियां देना शुरू कर दिया है। यह आधुनिक भारत में हो रहा है, जब कोई दो कौड़ी का आदमी किसी भी विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति को गाली दे सकता है।

इससे पहले कंगना के आजादीवाले बयान को लेकर केआरके ने कहा था कि अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वो देशद्रोही माना जाता। और सालों जेल में रहता। फिर क्यों कंगना अभी तक गिरफ्तार नहीं हुईं। 

महात्मा गांधी को लेकर कंगना ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा,  या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक...आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। इसका फैसला खुद करें। कंगना ने आगे लिखा, स्वतंत्रता सेनानियों को उन लोगों ने अंग्रेजों के हवाले कर दिया, जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन वे सत्ता के भूखे थे। ये वही हैं जिन्होंने हमें सिखाया है कि अगर कोई एक थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल दे दो और इस तरह आपको आजादी मिलेगी। इस तरह से किसी को आजादी नहीं मिलती, ऐसे भीख ही मिल सकती है। अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें।

टॅग्स :कंगना रनौतमहात्मा गाँधीकमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!