लाइव न्यूज़ :

जिस हिंदुस्तान में दाऊद नाम रखने से डरते हैं वहीं समीर की माताजी..., अभिनेता ने NCB अधिकारी पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2021 14:54 IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बुधवार समीर वानखेड़े की शबाना कुरैशी से निकाह की तस्वीरें और निकाहनाम साझा किया और दावा किया कि समीर वानखेड़े मुसलमान हैं और दलित बनकर सरकारी नौकरी प्राप्त की।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर की माता जी, प्यार से पिता जी को दाऊद बोलती थीः केआरकेइसलिए बेटे ने भी शादी करने के लिए नाम में दाऊद जोड़ लिया थाः केआरके

मुंबईः एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े इन दिनों जहां ड्रग्स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार करने को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनके मुसलमान होने और नाम से दाऊद छिपाने की वजह भी खबरों में बने हुए हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बुधवार समीर वानखेड़े की शबाना कुरैशी से निकाह की तस्वीरें और निकाहनाम साझा किया और दावा किया कि समीर वानखेड़े मुसलमान हैं और दलित बनकर सरकारी नौकरी प्राप्त की।

इसी बीच अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि शादी के लिए समीर दाऊद वानखेड़े! नौकरी के लिए समीर वानखेड़े! बहुत बढ़िया। केआरके ने कहा कि जिस हिंदुस्तान में लोग अपने बच्चों का दाऊद नाम रखने से डरते हैं, वहीं समीर वानखेड़े की माताजी उनके पिताजी को प्यार से दाऊद बुलाती थीं।

केआरके ने ट्वीट किया- जिस हिंदुस्तान में कोई भी अपने बच्चे का नाम दाऊद रखने से डरता है, वहीं पर समीर की माता जी, प्यार से पिता जी को दाऊद बोलती थी! इसलिए बेटे ने भी शादी करने के लिए नाम में दाऊद जोड़ लिया था! शादी के लिए- समीर दाऊद वानखेड़े! नौकरी के लिए - समीर वानखेड़े! बहुत बढ़िया!

बता दें नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी का खुलासा करते हुए कहा कि समीर ने साल 2006 में शबाना कुरैशी से निकाह किया था। उन्होंने निकाह नामे की तस्वीर भी साझा की थी जिसमें समीर का पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े लिखा हुआ था। 

उधर, समीर वानखेड़े को निकाह पढ़वाने वाले मौलवी काजी मुजम्मिल अहमद ने कहा कि ये निकाह नामा सही है और मेरे दस्तखत भी सही है। मैंने ही निकाह पढ़वाया था। और उस वक्त समीर, शबाना, इनके पिता और पूरा खानदान सब मुसलमान थे।

नवाब मलिक द्वारा समीर के मुसलमान होने के दावे पर मुहर लगाते हुए काजी ने आगे कहा कि अगर ये जाहिर होता कि समीर हिंदू हैं तो हमारी शरीयत में ये निकाह ही नहीं होता। और काजी शरीयत के खिलाफ निकाह नहीं पढ़ाता। मामला जब तय हो जाता है तो काजी 15 मिनट में निकाह पढ़ाकर चला आता है। पूरे इस्लामी तौर-तरीके से शादी हुई और वहां गवाह, वकील और मौजूद सभी मुसलमान थे।

टॅग्स :कमाल आर खानSameer Wankhedeहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!