लाइव न्यूज़ :

'आपकी हिम्मत कैसे हुए मुझे पत्रकार कहने की', फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा पर भड़के अभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: August 27, 2021 13:25 IST

केआरके ने ट्विटर पर कोमल नहाटा को समोसा क्रिटिक बोला है। इसके साथ ही कहा कि अगर उन्होंने (कोमल) दोबारा पत्रकार बोला तो वे मानहानि का केस कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान ने फिल्म कोमल नहाटा को समोसा क्रिटिक बोला हैकेआरके ने कोमल नहाटा से कहा कि आपकी हिम्मत कैसे हुई पत्रकार कहने कीकेआरके ने कहा अगर दोबारा बोले तो मानहानि का केस कर दूंगा

मुंबईः फिल्म क्रिटिक व अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे अक्सर तत्कालिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं और कई बार इसको लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं। इस बीच केआरके ने फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा को टारगेट किया है और उनको दोबारा पत्रकार ना बोलने की चेतावनी दी है।

केआरके ने ट्विटर पर कोमल नहाटा को समोसा क्रिटिक बोला है। इसके साथ ही कहा कि अगर उन्होंने (कोमल) दोबारा पत्रकार बोला तो वे मानहानि का केस कर देंगे। केआरके ने ट्वीट किया- आपकी हिम्मत कैसे हुई समोसा आलोचक कोमल नहाटा मुझे पत्रकार कहने की। मेरा अपमान करने के लिए मुझे फिर कभी पत्रकार मत कहना। अगर आपने मुझे फिर कभी पत्रकार कहा तो मैं आप पर मानहानि का मुकदमा कर दूंगा। मुझे केवल नंबर 1 क्रिटिक या द ब्रांड केआरके कहें।

गौरतलब है कि कमाल खान अक्सर बॉलीवुड कलाकारों को टारगेट करते रहते हैं। कभी फिल्म को लेकर तो किसी और मुद्दों को लेकर वे हमेशा बॉलीवुड पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी को उनकी सीरीज द फैमिली मैन को लेकर गंजेड़ी नसेड़ी तक कह दिया था जिसके बाद अभिनेता ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है।

मनोज बाजपेयी का आरोप है कि केआरके ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। मनोज बाजपेयी के केस फाइल के बाद कमाल आर. खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमाल खान ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें डर फिल्म के शाहरुख खान याद आ गए। मनोज बाजपेयी के मानहानि केस फाइल कर को लेकर केआरके ने कहा है कि इससे साबित होता है कि बॉलीवुड के लोग उनसे कितनी नफरत करते हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि जो बात कॉमेडियन सुनील पॉल ने बोली थी वही बात उन्होंने ने भी बोली। लेकिन मैं कुछ बोलूं तो मनोज को बहुत दिक्कत हो रही है।केआरके ने ट्वीट किया, 'सुनील पाल ने वेब सीरीज The Family Man 2 के बारे में वही बात कही जो मैंने कही। लेकिन मनोज बाजपेयी को कोई आपत्ति नहीं है, अगर सुनील कुछ कहते हैं। और मैं कुछ कहूं तो मनोज को बड़ी दिक्कत हो रही है। यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड के लोगों को मुझसे कितनी जलन है और कितने जुनूनी हैं।

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!