लाइव न्यूज़ :

'कुछ दिन तो गुजारो अफगानिस्तान में', अफगान मुस्लिमों को भारतीय राष्ट्रीयता देने के सवाल पर बोले अभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 11:13 IST

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने ट्विट किया, हमारी सरकार को उन सभी हिंदू और सिखों को राष्ट्रीयता देनी चाहिए, जो अफगानिस्तान से वापस आ रहे हैं। मानवता सभी धर्मों से बड़ी है। इसलिए हमारी सरकार को उन्हें स्वीकार करने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देअफगान मुसलमानों को राष्ट्रीयता क्यों देनी चाहिए जबकि अफगानिस्तान एक मुस्लिम देश हैः केआरकेकमाल आर. खान ने सवाल किया कि क्या हम सभी मुसलमान भाई हैं?इससे पहले केआरके ने अपने एक ट्वीट में मुस्लिमों के लिए भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया था

 अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वहां के हालात को लेकर एक बयान जारी किया था जिसमें अफगानिस्तान कि स्थितियों को नाजुक और पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बताया था। बयान में कहा था कि वहां के सही इस्लाम को मानने वाले और कुरान के अनुसार चलने वाले सच्चे मुसलमानों का तालीबानी कट्टरपंथी प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि विश्व के कई इस्लामिक संगठनों ने इस पर चुप्पी साध ली है।

इस बीच फिल्म क्रिटिक व अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अफगानिस्तानी मुस्लिमों को भारतीय राष्ट्रीयता दिए जाने के सवाल पर अपनी राय दी है। केआरके ने ट्विट किया, हमारी सरकार को उन सभी हिंदू और सिखों को राष्ट्रीयता देनी चाहिए, जो अफगानिस्तान से वापस आ रहे हैं। मानवता सभी धर्मों से बड़ी है। इसलिए हमारी सरकार को उन्हें स्वीकार करने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए। 

कमाल राशिद के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें इस बात को लेकर ट्रोल करने लगे कि क्या सिख और हिंदू ही मानवता के दायरे में आते हैं, मुसलमान नहीं। लोगों के इस सवाल पर केआरके ने एक और ट्वीट किया। केआरके ने कहा कि 'भारत को अफगान मुसलमानों को राष्ट्रीयता क्यों देनी चाहिए जबकि अफगानिस्तान एक मुस्लिम देश है? क्या हम सभी मुसलमान भाई हैं? तो अब कुछ दिन तो गुजारो अफगानिस्तान में!

इससे पहले केआरके ने अपने एक ट्वीट में मुस्लिमों के लिए भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया था। केआरके ने लिखा था- मैंने अपने बच्चों से कहा है कि दुनिया में चाहे जहां जाएं, चाहे जो करें, लेकिन कभी भी अपनी राष्ट्रीयता न बदलें, क्योंकि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। कुछ भारतीय मुस्लिम ऐसा सोच सकते हैं कि भारत उनके लिए अच्छा नहीं है, लेकिन ऐसा सोचने का सिर्फ एख ही कारण है और वह यह है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी अन्य मुस्लिम देश को देखा ही नहीं है।

 

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच