लाइव न्यूज़ :

'मैं नगमा और गांगुली के सभी राज जानता हूं', एक्टर ने कहा- मुझसे बेहतर कोई स्क्रिप्ट नहीं लिख सकता

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 13:05 IST

केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत एक ट्वीट किया। और बताया कि बॉयोपिक के लिए वे दुनिया के वे सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। केआरके ने ट्वीट किया- सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं दुनिया का बेस्ट राइटर हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने खुद को गांगुली की बॉयोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए बेहतर बताया हैकहा- गांगुली और नगमा की लव स्टोरी के सभी राज जानता हूंकेआरके के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बॉयोपिक की खबरें जोरों पर हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि सौरभ गांगुली की बॉयोपिक में रणबीर सिंह क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं तो वहीं फिल्म की बजट भी 200 से 250 करोड़ बताई जा रही हैं। इन खबरों के बीच खुद को नंबर वन क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके ने दावा किया है कि उन्हें सौरव गांगुली और नगमा के बीच के सारे राज पता हैं, लिहाजा उनसे बेहतर बॉयोपिक की स्क्रिपट कोई और नहीं लिख सकता।

केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत एक ट्वीट किया। और बताया कि बॉयोपिक के लिए वे दुनिया के वे सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। केआरके ने ट्वीट किया- सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं दुनिया का बेस्ट राइटर हूं। क्योंकि मैं गांगुली और नगमा की लव स्टोरी के सभी राज जानता हूं। मेरी दोस्त नगमा ने मुझे इस रिश्ते के बारे में एक एक चीज बताई है। इसलिए अगर मेकर्स फिल्म में फेक चीजें दिखाएंगे तो मैं आपको 0 दूंगा।

केआरके के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- बना डाल भाई और फिर अपने आपको ऑस्कर भी दे देना। मुझे यकीन है कि आपको गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ऐसी विशेषताएं मिलेंगी जो सिनेमा के इतिहास में पहली बार- आप लेखक, निर्देशक, अभिनेता, संगीतकार होंगे। गीतकार, गायक, निर्माता, समीक्षक और एकमात्र दर्शक भी।

वहीं एक यूजर ने केआरके को सलाह देते हुए कहा कि जाकर देशद्रोही 2 लिखो भाई। एक ने कहा कि तुम्हें दोनों तरफ की सच्चाई के बारे में पता करना चाहिए। नगमा ने कभी झूठ ना बोला हो। उसके बाद स्क्रिप्ट लिखना। बड़े फेकू बनने की कोशिश मत करो।

टॅग्स :सौरव गांगुलीबॉलीवुड गॉसिपखेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!