लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- कोरोना वायरस से मेरी मौत होने पर प्लीज आप सभी....

By अमित कुमार | Updated: May 21, 2020 20:14 IST

कमाल राशिद खान अपने ट्वीट की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। इस बार भी कुछ लोगों को उनका यह ट्वीट पसंद नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल राशिद खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश के साथ-साथ पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। देश के साथ-साथ पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में हर कोई इस वायरस से बचने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। 

फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान अपने ट्वीट की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है, जिस कारण वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, केआरके अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आज मेरा दोस्त कोरोना की वजह से मुझे छोड़कर चला गया। आरआईपी! यह बहुत डरावना है। कहीं मेरा भी नंबर आ ही गया क्या? मेरा आप सभी से निवेदन है कि अगर मैं मर जाऊंगा तो आरआईपी ट्वीट करना। प्लीज भूलना मत।'

कमाल राशिद खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कमाल आर खान बॉलीवुड सेलिब्रेटी से लेकर राजनेताओं की आलोचना करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वह बेबाक अंदाज में अपनी राय रखते हैं। 

कुछ समय पहले हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच