लाइव न्यूज़ :

विक्रम वेधा के बाद फिल्म समीक्षा से संन्यास लेंगे KRK, कहा- मेरे खिलाफ केस दर्ज कराने वाले सभी बॉलीवुड लोगों को भी धन्यवाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 24, 2022 13:00 IST

केआरके ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म समीक्षा से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसकी वह समीक्षा करेंगे। उन्होंने अपने खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने एक बार फिर फिल्म समीक्षा से संन्यास लेने की घोषणा की है।लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले कमाल राशिद खान ने घोषणा की थी कि आमिर खान अभिनीत आखिरी फिल्म होगी जिसकी वह समीक्षा करेंगे।उन्होंने अपने खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके अक्सर ही सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। इस बार वो फिल्म रिव्यू को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वैसे तो केआरके ज्यादातर अन्य लोगों को लेकर ट्वीट करते हैं, लेकिन शनिवार को उन्होंने खुद के बारे में ट्वीट किया। देशद्रोही फेम केआरके ने एक बार फिर फिल्म समीक्षा से संन्यास लेने की घोषणा की है। 

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले कमाल राशिद खान ने घोषणा की थी कि आमिर खान अभिनीत आखिरी फिल्म होगी जिसकी वह समीक्षा करेंगे। ​​केआरके ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म समीक्षा से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसकी वह समीक्षा करेंगे। उन्होंने अपने खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं छोड़ रहा हूं। विक्रम वेधा आखिरी फिल्म है, जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। मेरी समीक्षाओं पर भरोसा करने और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा आलोचक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे आलोचक के रूप में स्वीकार करने के लिए नहीं बल्कि मेरी समीक्षाओं को रोकने के लिए मेरे खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज करने के लिए सभी बॉलीवुड लोगों को भी धन्यवाद।"

पिछली बार संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि लाल सिंह चड्ढा आखिरी फिल्म होगी, जिसकी वो समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "आशा है कि यह सुनकर बॉलीवुड के सभी लोग बहुत खुश होंगे कि लाल सिंह चड्ढा आखिरी फिल्म होगी, जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने पिछले 9 सालों में मेरा साथ दिया!"

टॅग्स :कमाल आर खानआमिर खानऋतिक रोशनसैफ अली खानलाल सिंह चड्ढा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार