लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन ने पूरी की 'हाउसफुल 4', दो दिन तक लगातार की फिल्म की शूटिंग

By भाषा | Updated: February 21, 2019 17:45 IST

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद नाना भी इस फिल्म से अलग हो गए और उनकी जगह अभिनेता राना दग्गूबाती ने ली।

Open in App

अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि जब ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशक साजिद खान और उनके सहयोगी कलाकार नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ के आरोप लगे तो फिल्म की टीम ने बहुत तेजी से काम किया क्योंकि वह लोग नहीं चाहते थे कि इसका असर फिल्म पर पड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरने के बाद साजिद खान इस फिल्म से अलग हो गए और उनकी जगह लेखक फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया।

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद नाना भी इस फिल्म से अलग हो गए और उनकी जगह अभिनेता राना दग्गूबाती ने ली।

कृति ने पीटीआई को बताया ‘‘फिल्म आधी ही बनी थी और अचानक ही सब कुछ हो गया। लेकिन निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कुछ अहम फैसले किये और बहुत ही बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला। दो दिन से अधिक समय तक तो हमने लगातार शूटिंग की, काम रोका ही नहीं।’’ 

उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों... अक्षय कुमार, कृति खरबंदा, बॉबी दयोल, रितेश देशमुख और पूजा हेगड़े ने फिल्म पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया और इसका परिणाम एक बेहतरीन फिल्म के रूप में सामने आया। कृति ने बताया ‘‘तय समय से एक दिन पहले ही काम पूरा हो गया। फिल्म एक बार बनती है लेकिन हमेशा के लिए बनती है। हम चाहते थे कि फिल्म का निर्माण अच्छी तरह हो और अन्य बातों का इस पर असर न पड़े। यही हुआ भी।’’ 

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल