लाइव न्यूज़ :

टॉलीवुड के मशहूर स्टंट मास्टर कनाल कन्नन गिरफ्तार, पादरी का विवादित वीडियो शेयर करने का लगा आरोप

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2023 13:50 IST

कॉलीवुड के स्टंट मास्टर कनाल कन्नन को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ सिनेमा के स्टंट मास्टर कनाल कन्नन को पुलिस ने किया गिरफ्तार पादरी का लड़की के साथ डांस करने का वीडियो शेयर करने का लगा आरोप साइबर अपराध के तहत हुई कार्रवाई

चेन्नई: साउथ सिनेमा के पॉपलुर स्टंट मास्टर और अभिनेता कनाल कन्नन को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक पादरी का विवादास्पद वीडियो अपने सोशस मीडिया हैंडल से पोस्ट करने के कारण उन पर ये कार्रवाई की गई है।

कॉलीवुड(टॉलीवुड) के जाने-माने स्टंट मास्टर कन्नन ने पिछले महीने यह वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद तमिलनाडु के नागरकोइल में साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप 

गौरतलब है कि कन्नन को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक डीएमके नेता द्वारा दायर की गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

मालूम हो कि न्यूज एजेंसी एएनआई ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर एक ट्वीट किया और लिखा कि कॉलीवुड स्टंट मास्टर और अभिनेता कनाल कन्नन को नागरकोइल में साइबर अपराध पुलिस ने एक पादरी का एक महिला के साथ नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

वीडियो में क्या था?

दरअसल, साउथ अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें पादरी को एक लड़की के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। कन्नन ने 18 जून को वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "यह विदेशी धार्मिक संस्कृति की वास्तविक स्थिति है? धर्मांतरित हिंदुओं सोचो! पश्चाताप करो!" इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया है और लोग साउथ स्टार की आलोचना करने लगे। 

रजनीकांत जैसे सितारों के साथ कर चुके काम 

बता दें कि स्टंट मास्टर कनाल कन्नन ने तमिल फिल्म उद्योग में सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर थलपति विजय जैसे कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है।

वह लोकप्रिय हिंदू संगठन हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष भी हैं और इसकी कला और साहित्य विंग का नेतृत्व करते हैं। इसके कार्रवाई के विरोध में एक ट्वीट में, हिंदू मुन्नाई ने गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि वे राज्य पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ 11 जुलाई को शाम 4 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कन्नन को एक द्रविड़ संगठन की शिकायत के बाद तर्कवादी नेता पेरियार ईवी रामासामी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :साउथ सिनेमाTamil Naduडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस