लाइव न्यूज़ :

RSS कार्यकर्ता को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 2, 2019 22:53 IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मस्जिद तलाब इलाके में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पश्चिम बंगाल के गार्डेन रीच इलाके में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना सामने आई है।पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल के गार्डेन रीच इलाके में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करवाया है और पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बीर बहादुर सिंह को गोली मार दी थी। उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंह को क्षेत्र में एक प्रसिद्ध आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

टीएमसी ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। भाजपा ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में, हिंदू और हिंदुत्व संगठन खतरे में हैं और भगवान की दया से हम अभी तक बचे हुए हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बीर बहादुर सिंह शीघ्र स्वस्थ हो।’’ 

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है