लाइव न्यूज़ :

'सलमान से ज्यादा अमीर हैं शाहरुख', अक्षय कुमार से ये खास चीज लेना चाहते हैं अजय देवगन, कॉफी विद करण में किए मजेदार खुलासे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 22, 2023 14:53 IST

एपिसोड में अजय देवगन ने भी चुटीले अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब काजोल चुप हो जाएंगी। उन्होंने ट्रोलिंग कल्चर के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे बेटी निसा देवगन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर अपने मेहमानों से कुछ मसालेदार सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैंकॉफ़ी विद करण - 8 के हालिया एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी शामिल हुएअजय देवगन ने खुलासा किया कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कौन ज्यादा अमीर है

Koffee With Karan- 8: कॉफ़ी विद करण - 8 के हालिया एपिसोड में प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक जोड़ी, अजय देवगन और रोहित शेट्टी शामिल हुए। करण जौहर ने कॉफ़ी विद करण 8 के नवीनतम एपिसोड में भाई-भतीजावाद, स्टार किड्स और हमेशा की तरह उनसे इंडस्ट्री के अन्य सितारों यानी शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के बारे में भी पूछा।

करण जौहर अपने मेहमानों से कुछ मसालेदार सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं। नवीनतम एपिसोड में भी यही हुआ। करण जौहर ने अजय देवगन से पूछा कि सलमान खान या शाहरुख खान में से कौन ज्यादा अमीर है। इसके जवाब में अजय देवगन ने खुलासा किया कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कौन ज्यादा अमीर है। अजय ने कहा कि बैंक बैलेंस के हिसाब से उन्हें लगता है कि यह शाहरुख हैं। 

अजय देवगन ने शाहरुख की इस साल रीलिज फिल्मों  जवान और पठान की बॉक्स ऑफिस सफलताओं का भा जिक्र किया। शाहरुख ने इस साल 1000 करोड़ रुपये की दो फिल्में दीं। इसके बाद करण ने अजय से एक ऐसी चीज़ की सूची बनाने के लिए कहा जो वह बाकी स्टार से लेना चाहेंगे। अजय देवगन ने कहा कि सलमान का सिंगल स्टेटस, शाहरुख का बिजनेस कौशल और अक्षय कुमार का कॉन्ट्रैक्ट जिसमें 8 घंटे की शिफ्ट और 40 दिनों में फिल्में खत्म करने की आदत शामिल हो, वह इन सितारों से लेना चाहेंगे।

एपिसोड में अजय देवगन ने भी चुटीले अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब काजोल चुप हो जाएंगी। उन्होंने ट्रोलिंग कल्चर के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे बेटी निसा देवगन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अजय ने कहा कि निसा समेत किसी को भी पैपराजी कल्चर पसंद नहीं है।

ट्रोलिंग पर अजय ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग आपके बारे में बकवास लिखते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी दुनिया आपके बारे में ऐसा सोचती है। नका मानना ​​है कि सोशल मीडिया पर हर किसी को ट्रोल किया जाता है।  

टॅग्स :अजय देवगनकरण जौहरशाहरुख खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?