लाइव न्यूज़ :

मशहूर टीवी अदाकारा वैशाली ठक्कर ने क्यों की आत्महत्या सामने आई वजह, पुलिस ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2022 19:34 IST

इंदौर एसीपी एम रहमान ने मामले अभिनेत्री की आत्महत्या की वजह बताते हुए कहा, वैशाली टक्कर के पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा- वैशाली टक्कर के पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। कहा- अभिनेत्री की शादी किसी दूसरे पुरुष से होने वाली थी, लेकिन उसने उसे भी रोक दियाइंदौर पुलिस ने कहा- राहुल फरार है उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी

इंदौर: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी आर डी कनवा ने बताया कि आसपास के निवासियों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने साई बाग कॉलोनी में ठक्कर के घर का दरवाजा खोला जहां वह कमरे में पंखे से लटकी मिलीं।  

पुलिस ने बताई आत्महत्या की वजह

इंदौर एसीपी एम रहमान ने मामले अभिनेत्री की आत्महत्या की वजह बताते हुए कहा, वैशाली टक्कर के पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री की शादी किसी दूसरे पुरुष से होने वाली थी, लेकिन उसने उसे भी रोक दिया। राहुल फरार है। उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की और अधिक जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की पड़ताल की जाएगी। 

शव को पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कनवा ने बताया कि अभिनेत्री के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन इसमें लिखी बातों का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि यह जांच का विषय है। 

अभिनेत्री ने दर्जनभर टीवी सीरियल में किया है काम

टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ठक्कर 'ससुराल सिमर का' सीरियल में अभिनय करते हुए स्टार बनीं। ठक्कर ने एक दर्जन से अधिक धारावाहिकों में काम किया। सूत्रों ने बताया कि ठक्कर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे की रहने वाली थीं। वह पिछले तीन साल से इंदौर में रह रही थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :स्टार प्लसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!