लाइव न्यूज़ :

'भारत के मुस्लिम तरक्की कर रहे, पाकिस्तान में मुस्लिम ही मुस्लिम को काट रहे', फिरोज खान के इस बयान के बाद पाक ने एक्टर की एंट्री पर लगा दी थी बैन

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 12:08 IST

एक्टर को आपने फिल्मों में देश के लिए लड़ते-झगड़ते देखा होगा। लेकिन फिरोज खान एक ऐसे हीरो थे जिन्होंने पाकिस्तान जाकर अपनी देशभक्ति से वहां के मुसलमानों की बोलती बंद कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे निधन से महज तीन साल पहले यानी अप्रैल 2006 को फिरोज खान पाकिस्तान गए थे। फिरोज खान के इस बयान ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। फिरोज खान ने एक बार पाकिस्तान जाकर अपनी देशभक्ति का सबूत दिया था।

आज भारतीयवासी देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी भारत की अजादी पर कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार भी मिलता रहा है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने देश के लिए अपना प्यार पाकिस्तान जाकर जाहिर किया था। दरअसल, दिवंगत अभिनेता फिरोज खान ने एक बार पाकिस्तान जाकर अपनी देशभक्ति का सबूत दिया था। 

 निधन से महज तीन साल पहले यानी अप्रैल 2006 को फिरोज खान पाकिस्तान गए थे। वह अपने भाई की आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उनसे कहा गया कि भारत में भारतीय मुस्लमानों की स्थिति बेहद खराब है। यह बात सुनकर फिरोज खान को इतना बुरा लगा कि उन्होंने पाकिस्तान की जमीन पर पाकिस्तान के लोगों को उनकी औकात याद दिला दी। 

जब फिरोज खान ने पाकिस्तान में दिया था देशभक्ति का सबूत

फिरोज ने इस सवाल का जवाब देते हुए भारत की जमकर तारीफ की थी। फिरोज खान ने कहा, "इंडिया एक सेकुलर देश है। वहां मुस्लिम तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया। लेकिन देखो कैसे यहां मुस्लिम ही मुस्लिम को काट रहे हैं।" फिरोज खान के इस बयान ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। 

फिरोज खान पर लगा दी गई थी पाकिस्तान आने पर पाबंदी

हालांकि, फिरोज खान की यह बात पाकिस्तान को पसंद नहीं आई। फिरोज खान की बात पाकिस्तानियों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने फिरोज के पाकिस्तान में आने पर ही रोक लगवा दी थी। तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को ऑर्डर दिया था कि खान को पाक का वीजा न दिया जाए। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसफिरोज खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!