लाइव न्यूज़ :

कौन हैं सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा, जानें बिजनेस से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2018 15:06 IST

सोनम कपूर की दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ के शादी की खबरों को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरे हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरों  नें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रखी हैं। सोनम कपूर की दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ के शादी की खबरों को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरे हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और है।सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं। इन दोनों की शादी पहले जेनेवा में होनी थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि शादी मुंबई में अगले महीने होगी। इस शादी को खास बनने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

 दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो लकी इंसान कौन है जो सोमन कपूर का जीवन साथी बनने वाला है। ऐसे तो हर किसी को पता है कि सोनम आनंद आहूजा नाम के बिजनेसमैन से शादी करेंगी, लेकिन आनंद कौन है किस चीज की बिजनेत करते हैं ये हम आपको बताते हैं।

जानें कौन है सोनम के होने वाले पति

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

यूं शुरु किया बिजनेस

आनंद अहूजा ने दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका में आगे की शिक्षा प्राप्त की है। आनंद ने अमेरिका में एमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया था। आनंद आहूजा ने बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया, उसके बाद वो अपना खुद का बिजनेस संभालने लगे। आनंद एक्सपोर्ट का भी बिजनेस करते हैं। ये बिजनेस आनंद को विरासत में मिला है और इसे लोग शाही एक्सपोर्ट के नाम से जानते हैं। 

 शू स्टोर फाउंडर भी हैं आनंद

आनंद कई तरह के बिजनेस करते हैं। आनंद फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कई चीजों का कारोबार एक समय पर संभाल रहे हैं। देश के पहले ऑनलाइन शू स्टोर के फाउंडर आनंद आहूजा हैं। इस स्टोर का नाम है वेज-नॉन वेज। इस स्टोर में सभी ब्रांडेड शू कंपनी अपने प्रोडक्ट्स शोकेस करतीं हैं जैसे रिबोक, नाइकी और एडिडास।

आनंद के शौक

आनंद अहूजा को बास्केटबॉल काफी पसंद है। इतना ही नहीं वह लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम के खिलाड़ी भी रहे हैं। आनंद को घूमने-फिरने का पूरा शौक है। आनंद आहूजा की फेवरेट एक्ट्रेस सोनम खुद हैं हालांकि वो दीपिका पादुकोण को भी पसंद करते हैं। 

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?