लाइव न्यूज़ :

जयंती विशेष: हरफनमौला किशोर कुमार के वे गाने जो आज भी फैंस के जुबान पर करते हैं राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 4, 2018 13:19 IST

Kishore Kumar best songs: जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना। एक ऐसा सिंगर, ऐसा एक्टर जैसा न कभी कोई हुआ और न होगा।

Open in App

जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना। एक ऐसा सिंगर, ऐसा एक्टर जैसा न कभी कोई हुआ और न होगा। आज लेजेंड्री एक्टर किशोर कुमार का जन्मदिन है। किशोर कुमार टैलेंट के वो समंदर थे जिनसे जितना सीख लिया जाए वो कम था। किशोर कुमार बहुत हरफनमौला किस्म के इंसान थे। उन्होंने अपने घर के बाहर "बिवेयर ऑफ किशोर" के नाम का साइन बोर्ड लगा रखा था। किशोर अपने हर गाने को एक अलग ही अंदाज में गाते थे। गायिकी के अलावा किशोर कुमार ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया।

किशोर कुमार का पहला गाना 'मरने की दुआएं क्यों मांगू' था जो कि उन्होंने फिल्म 'जिद्दी' के लिए गाया था। कहते हैं कि  'चला जाता हूं किसी की धून में धड़कते दिल के तराने लिए' गाना गाने वाले किशोर कुमार अपने करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद भी अपने घर खंडवा, मध्यप्रदेश लौट जाना चाहते थे। उनको लगता था कि कलाकार को ऐसे समय में अपना करियर छोड़ देना चाहिए जब उसे लोग पूछते हों उसे जानते हो, बजाए ऐसे समय में जब उसे हटा दिया जाए और उसे कोई न जानता हो। आइए किशोर कुमार के जन्मदिन पर सुनते हैं कुछ सुनहरे गानें-

किशोर कुमार का ये गाना फिल्म आराधना में राजेश खन्ना के ऊपर फिल्माया गया था। इतने लम्बे समय के बाद भी मेरे सपनो की रानी गीत आज भी उतना ही सुना जाता है।

किशोर कुमार के दर्द भरे गीत भी उतने ही पसंद किये जाते हैं जितने की रोमांटिक। मेरे महबूब क़यामत होगी में उनकी आवाज़ में दर्द इस गाने को और मधुर बना देता है।

प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है फिल्म कटी पतंग में राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया था।

गोलमाल फिल्म का आने वाला पल जाने वाला है गाना अमोल पालेकर और बिंदिया गोस्वामी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल हैं गुलज़ार के।

हाल कैसा है जनाब का गाना फिल्माया गया किशोर कुमार और मधुबाला के ऊपर फिल्म थी चलती का नाम गाड़ी और बोल हैं मजरूह सुल्तानपुरी के।

तेरे जैसा यार कहाँ फिल्म याराना का गाना जिसे फिल्माया गया अमिताभ बच्चन के।

तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई शिकवा नहीं फिल्म आंधी का गाना जिसे फिल्माया गया संजीव कुमार और सुचित्रा सेन के ऊपर।

मेरे सामने वाली खिड़की में फिल्म पड़ोसन का गाना जिसे फिल्माया गया सुनील दत्त और किशोर कुमार के ऊपर और सायरा बानू के ऊपर।

टॅग्स :किशोर कुमारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया