लाइव न्यूज़ :

किशोर कुमार ने गाने की रिकॉडिंग के लिए खुद सत्यजीत रे को मुंबई बुलाया था, सालों बाद अब वह खत आया सामने

By भाषा | Updated: May 5, 2020 17:39 IST

सत्यजीत रे उन दिनों ‘चारूलता’ की शूटिंग कर रहे थे जो रबींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘नष्टनीड़’ पर बनी थी और इसी फिल्म के गाने की बात हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पत्र में गायक रे को यह बता रहे हैं कि वह एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई से कोलकाता नहीं आ पाएंगे क्योंकि वह एक फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। दिग्गज फिल्म निर्देशक अकीरा कुरोशोवा और रिचर्ड एटनबरो के पत्र भी मिले हैं।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को 1963 में लोकप्रिय गायक किशोर कुमार ने पत्र लिखा था। यह पत्र रे के बेटे और फिल्म निर्माता संदीप रे को बंद के दौरान पिता के कमरे में पड़ी पुराने कागजात उलटते-पलटते मिला है। रे का घर कोलकाता में बिशप लेफ्रो रोड पर स्थित है। इस पत्र में गायक रे को यह बता रहे हैं कि वह एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई से कोलकाता नहीं आ पाएंगे क्योंकि वह एक फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। रे उन दिनों ‘चारूलता’ की शूटिंग कर रहे थे जो रबींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘नष्टनीड़’ पर बनी थी और इसी फिल्म के गाने की बात हो रही थी।

रे को ‘मणिक मामा’ संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘’आपके निर्देशन में आपकी फिल्म में गाना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। आपने मुझे कलकत्ता आने के लिए कहा है लेकिन मैं आने में असमर्थ हूं। निकट भविष्य में मैं समय नहीं निकाल पाऊंगा क्योंकि इस महीने (नवंबर 1963) लगभग हर दिन मैं शूटिंग कर रहा हूं।’’ कुमार ने लिखा, ‘‘ साथ ही, मेरी मां भी बुहत बीमार है और वह हाल ही में हरिद्वार से लौटी है, करीब एक सप्ताह पहले। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें अकेला छोड़ना अभी सही नहीं होगा।’’

कुमार ने रे और उनकी पत्नी को ही मुंबई बुलाते हुए कहा था कि वह सभी इंतजाम कर देंगे और रिकॉर्डिंग बिना किसी परेशानी के हो जाएगी। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (खुद भी पार्श्व गायक) ने सोमवार को एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रे दिसंबर में मुंबई आने के लिए तैयार हो गए थे और बाद में गाना भी रिकॉर्ड हुआ था।

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार भी है। अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने संदीप रे को फोन किया। वह बंद के दौरान अपने पिता के कमरे में पड़े डिब्बों को उलट-पुलट रहे थे और उसी दौरान यह यादगार पत्र मिला। गाना ‘आमी चिनी गो चिनी’ इस फिल्म में है। संदीप रे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने फिल्मों के अनदेखे निगेटिव भी निकाले हैं। वहीं दिग्गज फिल्म निर्देशक अकीरा कुरोशोवा और रिचर्ड एटनबरो के पत्र भी मिले हैं। 

टॅग्स :किशोर कुमारसत्यजीत रेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम