लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर बनीं कीर्ति कुल्हरी ने गलत तरीके से लगाई वैक्सीन, लोगों ने बताया-कैसे लगाते हैं वैक्सीन

By वैशाली कुमारी | Updated: July 31, 2021 21:46 IST

इस वीडियो में कीर्ति एक व्यक्ति को वैक्सीन देती नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने इंजेक्शन को मसल की जगह वेन में लगा दिया है। कीर्ति के इस वैक्सीन देने के तरीके पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|

Open in App
ठळक मुद्देकीर्ति कुल्हारी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है"ह्यूमन" वेब सीरी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर टेलीकास्ट होगीट्रोल करने वाले लोगों ने कमेंट बॉक्स में तरह तरह के कमेंट भी लिखे हैं

डॉक्टर बनी कीर्ति कुल्हारी ने गलत तरीके से लगाई वैक्सीन... और हो गई ट्रोल

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में कीर्ति एक शख्स को वैक्सीन देती नजर आ रही हैं। कीर्ति के वैक्सीन देने के तरीके पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

कीर्ति कुल्हारी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- क्या अब तक आपको वैक्सीन नहीं लगी? डॉक्टर सायरा सभरवाल हैं ना... इसके साथ उन्होंने लिखा है, प्लीज रिलैक्स... ये डमी इंजेक्शन है जो शूट्स के लिए इस्तेमाल होता है... ये वीडियो मजाक के लिए था, इसके साथ ही कोविड वैक्सीन का सबसे अहम मैसेज भी कन्वे करना था।

ट्रोल करने वाले लोगों ने कमेंट बॉक्स में तरह तरह के कमेंट भी लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा है, वैक्सिनेशन इंट्रामस्कुलर दिया जाता है, कंधे पर न कि इंट्रावेनस, एक और फॉलोअर ने कॉमेंट किया है कि ऐसे ड्रग्स देते हैं। वहीं कीर्ति इन सब का जबरदस्त जवाब देते हुए लिखती हैं कि उन्हें पता है कि वैक्सीन कैसे लगती है, यह वीडियो सिर्फ मजाक था। वहीं एक और कमेंट में उन्होंने लिखा है, बोलने दो यार... बाहर निकल जाना जरूरी है... और ये सब बाहर नहीं निकलेगा तो कब्ज भी तो हो सकता है.... बोलो बोलो जिसको जो बोलना है, जितना बोलना है बोलो।

हाल ही में आने वाली वेब सीरीज “ह्यूमन“ में कीर्ति कुल्हारी डॉक्टर के रोल में दिखाई देंगी और इसी के प्रमोशन के लिए उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके पहले वह अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं और वो एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि “ह्यूमन“ वेब सीरीज एक मेडिकल ड्रामा है। इसमें कीर्ति के साथ शेफाली शाह, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कलाकार भी है। बता दें कि “ह्यूमन“ वेब सीरी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर टेलीकास्ट होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच