लाइव न्यूज़ :

सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर को पति अनुपम ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- माफ करना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 11:47 IST

साल 1990 में किरण ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकिरण खेर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैंकिरण को पति अनुपम ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। किरण ने अलग अलग तरह के रोल करके फैंस को कई बार हैरान किया है। अब किरण कम ही फिल्मों में नजर आती हैं क्योंकि एक्ट्रेस अब चंडीगढ़ से सांसद हैं। आज किरण अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर किरण को पति अनुपम खेर ने बधाई दी है।

अनुपम ने बहुत ही खास तरीके से पत्नी किरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने किरण की कुछ फोटो शेयर करके एक खास कैप्शन लिखा है। साथ ही अनुपम ने पत्नी किरण से माफी भी मांगी है।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी किरण!! भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशियां दे, तुम्हारी उम्र हो और सदा स्वस्थ रहो। माफ करना तुम चंडीगढ़ में अकेली हो और मैं और सिकंदर खेर तुम्हारे साथ आज मौजूद नहीं हैं, लेकिन हम तुम्हें किस करते हैं। तुमसे जल्द मिलेंगे। प्रेम और दुआएं!

अनुपम ने किरण की कई पुरानी फोटो शेयर की हैं। इसके साथ जो नोट लिखा है को किरण कभी नहीं भूल पाएंगी।बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ ही किरण राजनीति में ही काफी सक्रीय रही रही हैं। वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और चंडीगढ़ की सांसद भी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर से उनके चाहनेवाले और उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई संदेश भेज रहे ।

साल 1990 में किरण ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें  स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद एक बार फिर उन्होंने फिल्म देवदास में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 

टॅग्स :अनुपम खेरकिरन खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!