लाइव न्यूज़ :

किरण कुमार को राहत, कोविड-19 की तीसरी जांच आई निगेटिव, पृथक रहने के कारण हुई बोरियत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 14:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देकिरण कुमार बुधवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमण रहित पाए गए हैं।एक्टर 'तेजाब' और 'खुदा गवाह', 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है।

हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ अभिनेता किरण कुमार अब जानलेवा लाइलाज बीमारी कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद खुद को आइसोलेशन में रखने वाले किरण कुमार की तीसरी बार की गई कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट अंत में नेगेटिव आई है। किरण कुमार बुधवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमण रहित पाए गए हैं।

उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 74 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि कोरोना वायरस संबंधी उनकी तीसरी जांच में नमूने संक्रमण रहित पाए गए हालांकि उनका परिवार अब भी पृथक-वास का पालन कर रहा है। कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरा परिवार अब भी घर पर पृथक रहने का सख्ती से पालन कर रहा है। मुझमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे और पृथक रहने के कारण हुई बोरियत के अलावा मुझे और कोई परेशानी नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मजबूरीवश पृथक रहने को मैं एक अवसर मानकर जीवन की छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दे रहा हूं और आत्मावलोकन कर रहा हूं।’’ अभिनेता ने पिछले हफ्ते पीटीआई-भाषा को बताया था कि वह नियमित मेडिकल जांच के लिए 14 मई को अस्पताल गए थे जहां पर कोविड-19 की अनिवार्य जांच हो रही थी।

इसमें वह संक्रमित पाए गए हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुजा खार और लीलावती के बेहतरीन चिकित्सकों ने हमें पर्याप्त जानकारी दी ताकि खौफ पैदा न हो। हमने अपनी कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में बीएमसी को अवगत करवा दिया और सभी ने अपनी विटामिन की खुराक बढ़ा दी है।

बता दें कि किरण कुमार टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। किरण अपनी नायाब एक्टिंग के लिए फैंस के बीच जाने जाते हैं।  एक्टर 'तेजाब' और 'खुदा गवाह', 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!