लाइव न्यूज़ :

किनौर हादसाः केबीसी की प्रतिभागी रह चुकी थीं जान गंवाने वाली दीपा शर्मा, अमिताभ बच्चन के शो में जीती थीं इतनी रकम

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 10:20 IST

दीपा शर्मा ने हादसे से कुछ देर पहले ही ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। उस वक्त वह तिब्बत की सीमा के आखिरी छोर पर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी में भी नजर आ चुकी थीं किनौर हादसे में जान गंवाने वालीं दीपा शर्माशो में 6 लाख से उपर की रकम अर्जित की थीदीपा शर्मा अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुत बड़ी फैन थीं, मिलने पर उनको गले लगाया था

हिमाचल प्रदेश के किनौर में भूस्खलन में जान गंवाने वालीं डॉक्टर दीपा शर्मा अक्टूबर 2013 में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर दीपा की शो के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को दीपा ने साल 2019 में अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। दीपा शर्मा ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में बताया कि उन्होंने 6 साल पहले 2013 में 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लिया था और 5 और 6 अक्टूबर को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर थीं। बताया जाता है कि सीजन में उन्होंने 6,40,000 रुपये जीते थे।

गौरतलब है कि किनौर हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें दीपा शर्मा का भी नाम शामिल है। जयपुर की रहने वालीं दीपा शर्मा की सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें उनके प्रकृति प्रेमी, घुमक्कड़, मानवता प्रेमी और जिंदादिल इंसान की गवाही दे रही हैं। दीपा शर्मा ने हादसे से कुछ देर पहले ही ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। उस वक्त वह तिब्बत की सीमा के आखिरी छोर पर थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- भारत के आखिरी छोर पर खड़ी हूं जहां आम नागरिकों को आने की अनुमति है। यहां से करीब 80 किमी आगे तिब्बत की सीमा है जिस पर चीन ने अवैध कब्जा कर रखा है।

कंगना की फैन थीं दीपा शर्मा

दीपा शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बड़ी फैन थीं। इसकी जानकारी कंगना ने खुद दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था,  एक बार मैं जयपुर में शूटिंग कर रही थी। कई फैंस होटल लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे...वह मुझे देखकर चिल्लाई...और जोर से मेरे गले लग गई। हम तभी से संपर्क में थे। दीपा का सोमवार (26 जुलाई) को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!