लाइव न्यूज़ :

विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा से कियारा आडवाणी ने की थी मुलाकात, अभिनेत्री ने अपने किरदार की ऐसे की थी तैयारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 14:18 IST

सिद्धार्थ के साथ साथ कियारा भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देख, दर्शक सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे है। बॉलीवुड ने भी फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ सिद्धार्थ और कियारा की जमकर तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ के साथ साथ कियारा भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैकियारा अडवाणी ने विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई हैबॉलीवुड ने भी फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ सिद्धार्थ और कियारा की जमकर तारीफ की है

मुंबईः परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​कारगिल युद्ध के नायक की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं कियारा अडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई है, जिन्होंने बहादुर शहीद के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कियारा ने अपनी भूमिका की तैयारी के पीछे की कहानी का जिक्र किया है।

कियारा ने सेना की पत्नियों और उनके परिवारों के बारे में काफी कहानियां पढ़ीं

सेना और उनकी परिवार की भावनात्मक यात्रा को समझने के लिए, कियारा ने सेना की पत्नियों और उनके परिवारों के बारे में काफी कहानियां पढ़ीं, जो अपने प्रियजन से दूर रहते हैं और देश  की सेवा करते है। कियारा के मुताबिक इस अनूठी प्रेम कहानी के बारे में जानने के लिए, वह डिंपल से मिलीं जो अभिनेत्री के लिए एक जबरदस्त अनुभव था। इससे उन्हें अपने चरित्र के साथ वास्तविक बने रहने में मदद मिली। डिंपल से मिलने के बाद कियारा का उनके प्रति प्रेम और आदर और बढ़ गया।  

सिद्धार्थ के साथ साथ कियारा भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देख, दर्शक सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे है। बॉलीवुड ने भी फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ सिद्धार्थ और कियारा की जमकर तारीफ की है। फिल्म का प्रमोशन जोरोशोरो से चल रहा है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले रिलीज होगी। लिहाजा इस साल का स्वतंत्रता दिवस, वीरता, प्रेम और बलिदान की एक अविश्वसनीय कहानी का गवाह बनेगा।

फिल्म का का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है

फिल्म का का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है जबकि धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है। फिल्म शेरशाह कारगिल युद्ध के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन पर आधारित है। अमेजॉन प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग के साथ अमेजॉन ओरिजिनल मूवी 'शेरशाह' का वैश्विक प्रीमियर 12 अगस्त, 2021 को होगा।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!