लाइव न्यूज़ :

KGF2 ने तोड़ा बाहुबली-1 का रिकॉर्ड, अबतक कमाए 676 करोड़, छठें दिन फिल्म ने भारत में किया जबरदस्त कलेक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 10:22 IST

कन्नड़ फिल्म  'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज के छठें दिन दुनियाभर में 51.68 करोड़ रुपए कमाए जिससे फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 676.80 करोड़ पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजीएफ 2 ने भारत में पांचवें दिन 25.57 और मंगलवार छठें दिन 19.14 करोड़ रुपए कमाएदुनियाभर में केजीएफ 2 ने 6वें दिन 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है

मुंबईः कन्नड़ फिल्म केजीएफः चैप्टर 2 दुनियाभर में अपनी कमाई से एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली-1 को पीछे छोड़ दिया है। यश अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के छठें दिन जबरदस्त कमाई की। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो केजीएफ2 उन फिल्मों में शुमार हो चुकी है जो 6 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई की हैं। केजीएफ ऐसी 8वीं फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने केजीएफ चैप्टर 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई को लेकर लिखा है कि 'यश की फिल्म केजीएफ 2 अब 6 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म बन चुकी है।'

 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज के छठें दिन दुनियाभर में 51.68 करोड़ रुपए कमाए जिससे फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 676.80 करोड़ पहुंच गया है। साथ ही इस फिल्म ने 'बाहुबली-1' की अब तक की कमाई (₹650 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

बुधवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में बताया कि फिल्म आज 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। तरण के मुताबिक,  केजीएफ 2 ने गुरुवार को 59 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं शुक्रवार और शनिवार को क्रमशः 46.79 करोड़ और 42.90 करोड़ रुपए कमाए।

तरण आदर्श ने आगे बताया कि रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार यानी पांचवें दिन केजीएफ 2 ने 25.57 और मंगलवार छठें दिन 19.14 करोड़ रुपए कमाए। ये सभी कमाई केजीएफ2 के हिंदी संस्करण के भारत की हैं। दुनियाभर में फिल्म ने 6वें दिन 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है।

टॅग्स :केजीएफसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?