लाइव न्यूज़ :

केरल की 45 वर्षीय महिला ने किया दावा- 'अनुराधा पौडवाल मेरी असली मां, जब चार दिन की थी तब...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 17:45 IST

1974 में जन्मी करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा उसकी मां हैं और उसके जन्म के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा की जानी मानी गायिकाओं में से एक अनुराधा पौडवाल को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया है।

हिंदी सिनेमा की जानी मानी गायिकाओं में से एक अनुराधा पौडवाल को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। केरल की एक 45 साल की महिला ने दावा किया है कि वह गायिका की बेटी है। ये खबर सभी के लिए आश्चर्य वाली है क्योंकि इससे पहले कभी भी इस महिला का जिक्र नहीं हुआ है।

1974 में जन्मी करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा उसकी मां हैं और उसके जन्म के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था।केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया है।

कहा गया है कि अनुराधा पौडवाल की व बेटी है। महिला ने दावा किया है कि जब  वह चार दिन की थी अनुराधा ने उसको किसी और को सौंप दिया था।महिला ने यह भी दावा किया है कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार करीब 5 साल पहले मेरे लालन पालन करने वाले माता पिता बताया है कि अनुराधा पौडवाल मेरी असली मां हैं।  पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।

महिला का कहना है कि मेरे पिता ने अनुराधा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया । इसके बाद हमने कानूनी रूप से आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार