लाइव न्यूज़ :

'मुझे घमंडी कहते रहो, फर्क नही पड़ता', पैपराजी पर इस वजह से भड़कीं तापसी पन्नू, दिया दो-टूक जवाब

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 17, 2022 16:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों पैपराजी के साथ अपने बर्ताव और झगड़ो के लेकर मशहूर हो रही हैं। इसी बीच तापसी ने एक साक्षातार में कहा 'मीडिया मुझे भले ही घमंडी कहती रहे, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू ने अपनी निजता को लेकर की बात।अभिनेत्री ने कहा कि क्या मैं आम इंसान की तरह सांस नहीं ले सकतीतापीस ने कहा, मुझे घमंडी बोलें, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

मुंबई: कई दिनों से अभिनेत्री तापसी पन्नू के ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वो पैपराजी से नाराज होतीं नजर आ रहीं थीं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी निजता में दखल पर बात की और जोर देकर कहा कि 'लोग  मुझे अहंकारी कह सकते हैं, लेकिन जब कोई मेरी 'सांस लेने की जगह' में कदम रखता है तो मैं बर्दाश्त नहीं करती, मुझे इससे बहुत परेशानी होती है। क्योंकि एक पॉइंट के बाद मुझे ऐसा लगने लगता है कि वो मुझे जान कर चिढ़ा रहे हैं। मैं कार के अंदर हूं तो आप मेरा दरवाजा कैसे  पकड़ सकते हैं। ये मेरी प्राइवेट जगह पर घुसपैठ करने जैसा है।

तापसी पन्नू ने आगे बात करते हुए कहा- ‘मैं बॉडीगार्ड के बिना चलती हूं तो क्या इस वजह से आप मुझ पर कैमरा और माइक थोपने लगेंगे और मुझे शारीरिक परेशानी देंगे।  मैं पब्लिक फिगर हूं तो मैं आम इंसान की तरह सांस नहीं ले सकती? आप मेरे निजी स्पेस में कभी भी दखलंदाजी कर सकते हैं? क्या ये सही है? वहीं सोने पर सुहागा तो तब होता है जब मीडिया मुझे घमंडी बताने लगती है। अगर अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखना घमंडी माना जाता है तो मुझे घमंडी कहते रहें। लेकिन मैं मीठी-मीठी बातें और अच्छी लड़की बनने का दिखावा नहीं कर सकती। मैं ऐसी ही इंसान हूं जो समझना है, समझ लो।’

वहीं तापसी के वर्क फ्रंट की बात  करें तो बता दें इन दिनों वो अपनी हालिया रिलीज 'ब्लर (Blurr)' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिलाष थपलियाल और गुलशन देवैया भी अहम रोल में थे। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीतापसी पन्नूहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!