लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 3: सुशांत-सारा की 'केदारनाथ' फैंस को आ रही है पसंद, जानें तीन दिन की ताबड़तोड़ कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2018 14:25 IST

केदारनाथ धाम में आये भीषण सैलाब की पृष्ठभूमि में बनी सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की रोमांटिक स्टोरी यानि केदारनाथ इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Open in App

केदारनाथ धाम में आये भीषण सैलाब की पृष्ठभूमि में बनी सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की रोमांटिक स्टोरी यानि केदारनाथ इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस से सराहना भी मिल रही है। ऐसे में उत्तराखंड में फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया गया है लेकिन बाकी जगहों पर फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। 

पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन के कलेक्शन में 34.48 फीसदी की उछाल देखा गया। केदारनाथ ने शुक्रवार को 7.25 करोड़ और शनिवार को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, अगर फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो इसमें इजाफा हुआ है। फिल्म ने रविवार को 10.75 की कमाई की है। अब तक तीन दिनों में फिल्म ने  भारत में 27.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

'केदारनाथ' की कहानी 

'केदारनाथ (Kedarnath)' की कहानी उत्तराखंड केदारनाथ धाम की है. पंडितजी की बेटी मन्दाकिनी यानी मुक्कू (सारा अली खान) को मंसूर (सुशांत सिंह राजपूत) नाम का एक पिट्ठू का काम करने वाले नौजवान से प्यार हो जाता है. दोनों को एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत हो जाती है. लेकिन हर लव स्टोरी की तरह प्यार करने वालो का दुश्मन ज़रूर होता है.

मुक्कू ठहरी केदारनाथ के सबसे बड़े पंडितजी की बिटिया और मंसूर एक मुसलमान. तो बीच में आ जाती है धर्म की एक बड़ी दीवार जिसकी वजह से रिश्ता नामुमकिन है. यह रिश्ता नामुमकिन है. और हर एक प्रेम कहानी की तरह यहाँ भी कुछ ऐसा ही होता है लड़की की शादी हो जाती है और लड़के की बुरी तरह पिटाई हो जाती है, सबकुछ बिखर जाता है, लेकिन मोहब्बत जिंदा रहती है. फिर लंबे इंतजार के बाद आती है केदारनाथ का प्राकृतिक त्रासदी. डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने केदारनाथ में मची तबाही को फिल्म का बैकड्रॉप बनाया है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनकेदारनाथ (फिल्म)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल