लाइव न्यूज़ :

Kedarnath Review: सारा अली खान का जबरदस्त डेब्यू, आलिया और जाह्नवी को अब मिलेगी कड़ी टक्कर

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2018 20:09 IST

Kedarnath Review: सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ कल रिलीज हो रही है। सारा खान की डेब्यू इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज से पहले तब विवादों से घिर गयी जब गुजरात, उत्तराखंड और मुंबई हाई कोर्ट में फिल्म पर रोक के लिए याचिका दायर की गयी लेकिन तीनों अदालतों ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया।

Open in App

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' शुक्रवार (7 दिसंबर) को रिलीज हो रही है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। 'केदारनाथ' फिल्म उत्तराखंड में जून 2013 में आई त्रासदी पर आधारित है। 

केदारनाथ की कहानी

यह फिल्म एक लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है और बहुत ही सिंपल बनाई गई है। लेकिन, एक लव स्टोरी है जिसमें पंडित की बेटी का किरदार सारा अली खान निभा रही हैं। उनको प्यार से मुक्कू कहते हैं। वहीं, पहाड़ों पर अधिक चढ़ाई होने की वजह से वहां सवारियों को ढोने की व्यवस्था की जाती है। सुशांत सिंह राजपूत को सवारियों को ढोने का किरदार कर रहे हैं, जोकि पीठ पर पिठ्ठू बांधकर सवारियां ढोते हैं। वह एक मुस्लिम हैं और उनका नाम मंसूर है। दोनों के बीच इसी दौरान प्यार हो जाता है और कहानी शुरू हो जाती है। हिन्दू-मुस्लिम प्यार होने की वजह से समस्याएं खड़ी हो जाती है और कहानी इसी के साथ आगे बढ़ती जाती है और केदारनाथ त्रासदी को भी बखूबी दर्शाया गया है। हालांकि पहले से सभी को पता था कि यह केदारनाथ त्रासदी पर एक लव स्टोरी के साथ फिल्म को फिल्माया गया है। 

केदारनाथ देखने की वजह

इस फिल्म का जो सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि इसमें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है। बड़े पर्दे पर सारा अली खान देखकर कहीं से ऐसा नहीं लग रहा था कि उनकी यह डेब्यू फिल्म है। उन्होंने शानदार अभिनय किया है और अपने किरदार को बखूबी निभाया है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने किरदार में जान फूंक दी। हालांकि, सारा उन पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी हैं।

केदारनाथ की कमजोरी

फिल्म का पिक्चराइजेशन भी ढंग से किया गया है। लेकिन कहानी कहीं न कहीं कमजोर नजर आती है। उसका यह भी कारण हो सकता है कि सभी को केदरनाथ त्रासदी की कहानी पता थी। इसको और बेहतर से बुना जा सकता था। केदारनाथ की स्टार कास्टअभिनेताःसुशांत सिंह राजपूत  अभिनेत्रीः सारा अली खान निर्देशकः अभिषेक कपूर 

संगीत: अमित त्रिवेदी और सुनिधि चौहान

टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)सारा अली खानसुशांत सिंह राजपूतफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?